महाराष्ट्र में 'डॉक्टर डेथ' का पर्दाफाश, फार्म हाउस से मिले 6 शव

सतारा। महाराष्ट्र के सतारा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां धरती का भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर मौत का सौदागर बन गया था।

सतारा के 41 वर्षीय डॉक्टर संतोष पोल पर अपहरण और हत्या करने का आरोप है। संतोष ने दवाईयों का ओवरडोज देकर 6 लोगों को मारने का अपना गुनाह स्थानीय पुलिस के सामने कबूल किया है।

बीते शनिवार को मौत का सौदागर यह डॉक्टर गिरफ्तार किया गया। इस हत्यारे डॉक्टर का पर्दाफाश उस वक्त हुआ जब पुलिस 49 वर्षीय मंगल जेढ़े के रहस्यमय तरीके से गायब होने की जांच पुलिस कर रही थी।

सभी को किया था फार्महाउस में दफन

पुलिस के मुताबिक उसने सभी को अपने फार्महाउस में ही दफन किया था। पुलिस को डॉक्टर के फार्महाउस में 4 अन्य शव भी मिले हैं। मंगल जेढ़ें, महाराष्ट्र पूर्व प्राथमिक शिक्षिका सेविका संघ की अध्यक्ष थीं।

जेढ़े जब महाराष्ट्र के सतारा के वई से पुणे जा रही थीं, उसी समय वो रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं।

पुलिस ने जब इस मामले की छानबीन शुरू की तो उसे इस हत्यारे डॉक्टर के द्वारा की गई अन्य नृशंस हत्याओं के बारे में जानकारी हुई।

पुणे के लिए निकली थी जेढ़े

सेविका संघ की सचिव शौकत पठान के मुताबिक वो वई से पुणे के लिए निकली थीं। वहीं उनकी बेटी बच्चे को जन्म देने वाली थी, लेकिन जेढ़े कभी पुणे पहुंची ही नहीं।

जांच से पता चला हैकि पुणे जाने से पहले संतोष और जेढ़े में काफी झगड़ा हुआ था। जेढ़े ने धमकी दी थी कि वो संतोष के काले कारनामों की पोल खोल देंगी।

इसी के बाद संतोष ने अपनी साहायिका ज्योति मांद्रे के साथ मिलकर वई बस अड्डे से जेढ़े का अपहरण कर लिय और वहां से 13 किलोमीटर दूर अपने फार्महाउस ले गया।

और मार डाला जेढ़े को

उसके अगले ही दिन संतोष ने जेढ़े को जानलेवा दवाईयां खिलाकर मार डाला। इसके बाद दोनों ने जेढ़े का शव दफन किया और खुद गायब हो गए।

संघ की अध्यक्ष के गायब होने के लिए जब सीआईडी जांच मांग की गई तो पुलिस ने मांद्रे को खोज निकाला और फिर उसी ने संतोष का पता बताया।

13 अगस्त को हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने 13 अगस्त को संतोष को दादर से गिरफ्तार किया। संतोष और मांद्रे को गिरफ्तार कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। जहां संतोष को एक हफ्ते के लिए रिमांड पर लिया है वहीं मांद्रे को चार दिन के लिए पुलिस कस्टडी में रखा है।

बताया गया कि संतोष ने अपने सारे गुनाह कबूल कर लिए हैं कि उसने 5 महिलाओं और 1 पुरुष को बीते कुछ सालों में मारा है।

उसने पुलिस को बताया कि 5 महिलाओं को उसने अपने घर में ही दफन किया था और पुरुष को पास के ही एक पानी के टंकी में फेंक दिया था।

सभी पीड़ित स्थानीय प्रशासन द्वारा ' लापता ' घोषित किए गए थे। जेढ़े के अलावा जो अन्य पांच लोगों की शिनाख्त हुई है, उसमें सलमा शेख, जगाबाई पोल,सुरेखा, वनिता गायकवाड़ और नाथमल भंडारे शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+