पूरे महाराष्ट्र में 'भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ' रैली निकालेगी कांग्रेस

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस ने राज्य भर में भाजपा के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। कांग्रेस 'भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ' के नारे के साथ पूरे प्रदेश में अगले सप्ताह से रैलियां करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करने को लेकर भाजपा शासित उत्तराखंड सरकार के खिलाफ विरोध किया, जिसमें कहा गया है कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं है।

maharashtra congress to hold remove bjp save constitution rallies in state

बिजली मंत्री नितिन राउत और शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ सहित दर्जनों कांग्रेस नेता मंत्रालय के पास आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। बालासाहेब थोराट ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग से आरक्षण छिनने की साजिश रच रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का हलफनामा आरक्षण के मौलिक अधिकार के खिलाफ था।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से,सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि यह सरकार पर निर्भर करता है कि क्या सरकारी नौकरियों में आरक्षण लागू किया जाए या नहीं। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने समय-समय पर आरक्षण को खत्म करने की बात की है। बालासाहेब थोराट ने कहा कि केंद्र और विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकारें इस ओर काम कर रही हैं।

बालासाहेब थोराट ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षित फंड में कमी की है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी BJP पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा सरकार आरक्षण के संवैधानिक अधिकार होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में बयान दे रही है। महान संघर्षों और कुर्बानियों से ये अधिकार हासिल किए गए थे जिससे हिंदुस्तान एक ज्यादा बेहतर राष्ट्र बन सके। आज एक-एक करके वंचित तबकों के अधिकार छीनने की महा साजिश हो रही है। इससे बड़ा देशद्रोह क्या है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+