3 दिसंबर नहीं कल ही महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली। गुरुवार शाम महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने वाले उद्धव ठाकरे कल (शनिवार) विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से गुजर सकते हैं। राज्यपाल ने उन्हें बहुमत साबित करने के लिए 3 दिसंबर का समय दिया है लेकिन बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे शनिवार को ही विधासभा में बहुमत साबित करना चाहते हैं। शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा है कि कल ही हमारी सरकार बहुमत साबित कर देगी।

आज ही संभाला है कार्यभार

आज ही संभाला है कार्यभार

राज्य सरकार ने फ्लोर टेस्ट के लिए शनिवार को विधानसभा का खास सत्र बुलाया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार शाम को शपथ लेने के बाद उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे कार्यभार संभाला। बता दें कि उद्धव को महाराष्ट्र विकास अघाड़ी ने अपना नेता चुना है। गठबंधन का दावा है कि 288 सीटों वाली विधानसभा में उन्हें 170 विधायकों का समर्थन है और आसानी से हम बहुमत साबित कर देंगे।

 प्रोटेम स्पीकर का भी हुआ चुनाव

प्रोटेम स्पीकर का भी हुआ चुनाव

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी के विधायक दिलीप वालसे पाटिल को शुक्रवार को प्रोटेम स्पीकर चुना गया है। उन्हें भाजपा के कालीदास कोलंबकर की जगह राज्य विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया। माना जा रहा है कि इसी सत्र में विधानसभा के नए स्पीकर का चुनाव भी हो सकता है।

गुरुवार शाम ली शपथ

गुरुवार शाम ली शपथ

शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन वाली सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे को सीएम पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+