मराठा आरक्षण पर बोले देवेंद्र फडणवीस, एक दिसंबर को जश्न की तैयारी करो

Recommended Video

    Devendra Fadnavis ने Maratha Reservation पर कहा '1 December को करें जश्न की तैयारी' | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा आरक्षण को लेकर कहा है कि एक दिसंबर के जश्न की तैयारी करिए। फडणवीस के ऐलान के बाद माना जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार एक दिसंबर को मराठाओं को आरक्षण देने का ऐलान कर सकती है। अहमदनगर में एक रैली में बोलेते हुए फडणवीस ने कहा, मराठा आरक्षण पर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट हमें मिल गई है, अब मैं आपसे कहूंगा कि आप आंदोलन नहीं जश्न की तैयारी करिए।

    Maharashtra CM Devendra Fadnavis Maratha reservation in Ahmednagar rally

    महाराष्ट्र पिछड़ा वर्ग आयोग ने गुरुवार को मराठा आरक्षण को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जिसके बाद देवेंद्र फडनवीस का ये बयान आया है। राज्य में मराठा को आरक्षण मिले या नहीं इसको लेकर गठित राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की कमेटी ने गुरुवार को 20 हजार पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है। न्यायाधीश एम.जी गायकवाड़ की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी ने मुख्य सचिव डीके जैन को रिपोर्ट सौंपी।

    बताया गया है कि कमेटी ने रिपोर्ट में मराठा समुदाय को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक आधार पर पिछड़ा माना गया है। बता दें कि मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र में काफी समय से आंदोलन होते रहे हैं। इसको लेकर हाल के दिनों में हिंसा भी हुई थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने पिछड़ा आयोग को इस पर रिपोर्ट देने को कहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+