बोले देवेंद्र फडणवीस - महाराष्ट्र सरकार ने किया 89 लाख किसानों का कर्जा माफ
मुंबई। महाराष्ट्र में आंदोलित किसानों की मांगों को मानते हुए राज्य में देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने ऐलान किया है कि 34 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जाएगा। मुंबई में एक प्रेस वार्ता के दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि एक किसान का डेढ़ लाख रुपए माफ किया जाएगा।

फडणवीस ने कहा कि 90 फीसदी किसानों का कर्ज पूरी तरह से माफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए 89 लाख किसानों को फायदा होगा। सरकार ने कहा है कि जिन किसानों ने नियमित रूप से ऋण चुकाया है उन्हें भी 25,000 रुपए की मदद की जाएगी।
विधायक और मंत्री देंगे अपनी सैलरी
फडणवीस ने कहा कि कर्जमाफी के लिए आर्थिक इंतजाम के लिए वो बैंकों से बात करेंगे और आय के नए स्रोत की ओर भी देखेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी का समर्थन करने के लिए सभी विधायकों और मंत्रियों ने अपनी 1-1 महीने की तन्ख्वाह ना लेने का फैसला किया है।
फडणवीस ने कहा कि हम पर बोझ बढ़ेगा, हम जानते हैं इसलिए हम अपने खर्चे कम करेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने , कर्नाटक और पंजाब सरकार की ओर से ऋणमाफ करने बाद यह फैसला किया। फडणवीस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महराज कृषि सम्मान योजना के तहत ये ऋण माफ किए जाएंगे।
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दिया हवाला
फडणवीस ने कहा कि सरकार बैंकों से बात कर पेमेंट का एक शेड्यूल बनाएगी जैसा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications