महाराष्ट्र: फडणवीस कैबिनेट में फेरबदल, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को सरकार के अतिंम दिनों में बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार किया। इसमें कुल 13 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इन मंत्रियों में से आठ को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है जबकि पांच को राज्य मंत्री का पदभार सौंपा गया है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राधाकृष्ण विखे पाटिल को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इसके अलावा फडणवीस ने कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया है।

रविवार शाम महाराष्ट्र सचिवालय की ओर से जारी की गई सूची में राधाकृष्ण विखे पाटिल को हाउसिंग पोर्टफोलियो दिया गया है। जयदत्त क्षीरसागर को रोजगार गारंटी और बागवानी विभाग दिया गया। आशीष शेलार को स्कूल शिक्षा, खेल और युवा कल्याण विभाग दिया गया। संजय कुटे को लेवर , विमुक्त जाति, जनजाति और ओबीसी मंत्रालय दिया गया है। इसके अलावा सुरेश खाडे को सोशल जस्टिस, अनिल बोंडे को कृषि, अशोक उईके को आदिवासी विकास, तानाजी सावंत को जल संरक्षण, राम शिंदे को मार्केटिंग एंड टेक्सटाइल पोर्टफोलिया दिया गया है।
वहीं संभाजी पाटिल निलांगेकर को फूड एंड सिविल सप्लाई, स्किल डेवलपमेंट एंव भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर मंत्रालय, जय कुमार रावल को फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, पर्यटन पोट्रोकॉल और सुभाष देशमुख को को-ओपरेशन , रिलिफ रिहैबिलिटेशन पोर्टफोलियो दिया गया है। भाजपा के 6 नेताओं को कैबिनेट और 4 को राज्यमंत्री बनाया गया है। वहीं, शिवसेना के कोटे से 2 को कैबिनेट में जगह दी गई। आरपीआई के कोटे से एक राज्यमंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। भाजपा ने इस विस्तार में करीब 4 महीने बाद (अक्टूबर-नवंबर) होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सहयोगी दलों को साधने की कोशिश की।
इस बीच, रविवार को फडणवीस सरकार से 6 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। इसमें सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले, आवास मंत्री प्रकाश मेहता, आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सावरा, न्याय राज्यमंत्री प्रवीण पोटे, सामाजिक न्याय राज्यमंत्री दिलीप कांबले और जनजातीय विकास राज्य मंत्री अंबरीश अत्रम शामिल हैं। यह सभी भाजपा कोटे से मंत्री थे।
-
'सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु के CM स्टालिन ने दी आंदोलन की चेतावनी -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications