महाराष्ट्र: झूला बन गया फांसी का फंदा, झूलते-झूलते हो गई मासूम की मौत
जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक काफी दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां झूला झूलते समय गले में झूले की रस्सी फंसने की वजह से एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। यह बच्चा अपने घर में झूला झूल रहा था। यह घटना जलगांव जिले के पारोला में घटी। बच्चे का नाम पवन महाजन है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जबकि झूले से बच्चे की मौत आसपास के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये दर्दनाक घटना उस वक्त घटी जब बच्चा अपने घर में झूला झूल रहा था। इस दौरान बच्चे के पिता कैलाश महाजन घर में सोए हुए थे और माता पूजा कर रही थीं। झूला झूलते समय उसके गले में झूले की रस्सी गले का फंदा बन गया और गला दबने से उसकी मौत हो गई। पिता कैलाश महाजन पर पीछे कमरे में कुछ काम से गए तो मंजर देखकर हैरान रह गए। उनके बेटे के गले में रस्सी का फंदा फंसा हुआ था और बच्चा मर चुका था। उसकी जीभ पूरी तरह से बाहर आ गई थी। उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी को बुलाया। चाकू की सहायता से रस्सी को काटा गया और पवन के गले से रस्सी का फंदा निकाला गया। उसके बाद तुरंत हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन पवन की पहले ही मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया था।
पवन झूला झूलते समय झूले को गोल-गोल घुमाकर खेल रहा था। पवन को जरा भी अंदाजा नहीं था कि गोल-गोल झूला घुमाते समय झूले की रस्सी उसके गले में फंस जाएगी। रस्सी अचानक गले में फंस गई और उस फंदे से निकल पाना पवन के लिए काफी मुश्किल हो गया। मदद के लिए उसके गले से आवाज भी नहीं निकल पाई। इसकी वजह से वह किसी को भी आवाज नहीं दे सका। झूला झूलते समय वह अकेला ही था, आसपास कोई नहीं होने की वजह से उसकी मदद के लिए कोई भी नहीं था।इस घटना से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications