महाराष्ट्र: रायगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा धमाका, 17 लोग घायल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक इमारत से धमाके की आवाज सुनी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट क्रिप्टो इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड की इमारत में हुआ। धमाका इतना बड़ा था कि मौके पर काम कर रहे 17 मजदूर घायल हो गए हैं। सभी को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना स्थल पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है और अधिकारी मौजूद हैं। धमाके की वजह का पता लगाया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications