उद्धव ठाकरे ने ठोंका दावा, कहा-50-50 के फॉर्मूले पर टिके रहेंगे, कौन बनेगा मुख्यमंत्री ये अहम सवाल
उद्धव ठाकरे ने ठोंका दावा, कहा-50-50 के फॉर्मूले पर टिके रहेंगे, कौन बनेगा मुख्यमंत्री ये अहम सवाल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद भले ही भाजपा-शिवसेना की जोड़ी जीत गई हो लेकिन बीजेपी के लिए नतीजे हैरान करने वाले हैं। खुद बीजेपी को इन नतीजों की उम्मीद नहीं थी। इन नतीजों में भाजपा की सीटें सिमट गई तो वहीं शिवसेना ने आंखें चौड़ी कर ली। महाराष्ट्र सरकार में कई मंत्री अपनी ही सीट गंवा चुके हैं, जिनमें पंकजा मुंडे भी शामिल हैं। कुल 6 मंत्रियों ने अपनी सीटें गंवा दी, जो बीजेपी के लिए बड़ा झटका रहा। वहीं शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? ये बड़ा सवाल है, क्योंकि मुख्यमंत्री का मसला अहम है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम बीजेपी के साथ हैं। हम 50-50 के फॉर्मूले पर पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हर बार बीजेपी का प्रस्ताव नहीं मानेंगे। उन्होंने कहा कि ये जनादेश आंखे खोलने वाला है, मुख्यमंत्री किसका होगा यह अहम सवाल है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए 50-50 का फॉर्मूला तय है , जिसपर वो झुकने वाले नहीं है। उद्धव ठाकरे ने कहा जो लोग चुनकर आए हैं उन्हें अच्छा काम करना होगा । वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना के बीच जो तय हुआ है हम उसी के हिसाब से आगे बढ़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications