Maharashtra Elections 2019: विपक्ष अपनी विश्वसनीयता खो चुका है, भाजपा-शिवसेना को 225 सीटें मिलेंगी: पीयूष गोयल

Recommended Video

    Maharastra Election: Piyush Goyal का दावा-इतनी सीटों पर जीतेगी BJP | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में आज लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। दोनों ही प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। हरियाणा में जहां भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से है तो महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की टक्कर कांग्रेस और एनसीपी से है। भाजपा ने दोनों ही प्रदेश में जीत की दावेदारी पेश की है और उसे भरोसा है कि दोनों ही प्रदेश में एक बार फिर से वह सरकार बनाने में सफल होगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी भाजपा की जीत को लेकर भरोसा जताया है।

    piyush goyal

    पीयूष गोयल ने कहा कि मैं इस बात को लेकर परी तरह से आश्वस्त हूं कि भाजपा-शिवसेना का गठबंधन तकरीबन 225 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी विश्वसनीयता को खो चुका है और वह कहीं भी प्रतिस्पर्धा में नहीं है। लोग मोदी जी और फणडवीज जी के साथ हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वह बड़ी संख्या में लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल हो और अधिक से अधिक वोट करें। बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर आज मतदान हो रहा है ,जिसकी मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

    बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। बीजेपी-शिवसेना में हुए गठबंधन के तहत बीजेपी 150 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं शिवसेना 124 सीटों पर और 16 सीटों पर सहयोगी दल लड़ रहे है। वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में कांग्रेस और एनसीपी 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। महाराष्ट्र में पिछले पांच सालों से बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार है। वो राज्य में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए पूरे दमखम से उतरी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+