चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीखों का किया ऐलान, 21 अक्टूबर को वोटिंग

Recommended Video

    Maharashtra और Haryana में चुनाव की तारीखों का ऐलान | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इन दोनों राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया। चुनाव आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 21 अक्टूबर को मतदान होंगे। जबकि हरियाणा में भी इसी दिन मतदान होगा। दोनों राज्यों में चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र की बात करें तो, राज्य में 8.9 करोड़ मतदाता हैं जबकि राज्य में 1.8 लाख बैलेट यूनिट, 1.28 लाख CU और 1.39 लाख वीवीपैट मशीनें हैं।

    21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में वोटिंग

    21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में वोटिंग

    चुनाव आयोग ने बताया कि 24 अक्टूबर को चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि अधिसूचना जारी होने की तारीख 27 सितंबर होगी। जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर होगी। नामांकन की जांच 5 अक्टूबर को की जाएगी और नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर होगी। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होंगे और 24 अक्टूबर को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने प्रचार में प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अपने प्रचार को आगे बढ़ाएं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक उम्मीदवार के लिए चुनाव में खर्च की अधिकतम लिमिट 28 लाख रुपए होगी। ये नियम दोनों ही राज्यों में समान रूप से लागू होगा।

    24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

    24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

    288 सदस्‍यीय महाराष्‍ट्र विधानसभा में भाजपा 122 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। जबकि 25 सालों के बाद बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना के 63 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाकी 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे।

    नामांकन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर

    नामांकन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर

    चुनाव नतीजों से स्पष्ट था कि कोई भी दल बहुमत के करीब नहीं था। इसके बाद अलग-अलग चुनाव लड़ने वाली बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्‍व में सरकार बनाई। इस चुनाव में सभी प्रमुख दलों ने अकेले चुनाव लड़ा था, ना भाजपा और शिवसेना का गठबंधन हुआ था और ना ही कांग्रेस और एनसीपी के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन हो पाया था। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्‍म हो जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+