Maharashtra Assembly elections 2019: भाजपा ने जारी की तीसरी लिस्ट

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही तमाम राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में शीरपुर से श्री काशीराम पवारा, रामटेक से मल्लिकार्जुन रेड्डी, सकोली से परिणय फुके और मलाड वेस्ट से रमेश सिंह ठाकुर को टिकट दिया गया है।

bjp

इससे पहले भाजपा ने दूसरी लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। पार्टी ने सुरक्षित सीट कैज से नमिता मुंदडा को उतारा है। इससे पहले बीजेपी ने 125 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। इस प्रकार बीजेपी ने अब तक कुल 139 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। नमिता मुंदडा हाल ही में एनसीपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं थी। जबकि नमिता को एनपीसी ने भी टिकट दिया था। इसके बावजूद वह पार्टी को छोड़कर बीजेपी में आ गई थी। इस नई लिस्ट के मुताबिक, उल्हास नगर से कुमार उत्तम चंद, लातूर सिटी से शैलेष लहोती, मावल से संजय भेगड़े, बारामती से गोपीचंद पदलकर, बगलान से दिलीप बोरसे, उमरखड़ से नामदेव सासने, पुसड से निलय नाइक को टिकट दिया है।

भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 125 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इस लिस्ट में पार्टी ने 12 वर्तमान विधायकों को इस चुनाव में टिकट नहीं दिया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरुड सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पंकजा मुंडे पर्ली असेंबली सीट से चुनाव लड़ेंगी। जबकि 52 विधायकों को फिर से टिकट दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+