महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: रामदास अठावले ने छोटा राजन के भाई को टिकट दिया
Recommended Video
मुंबई। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) की ओर से अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भाई को टिकट दिया गया है। छोटा राजन के भाई दीपक निकालजे को ये टिकट पश्चिमी महाराष्ट्र के फलटण विधानसभा क्षेत्र से दिया गया है। छोटा राजन फिलहाल जेल में बंद है।

दीपक निकालजे इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने मुंबई के चेंबूर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। उन्होंने आठवले की पार्टी से 2004, 2009 और 2014 में चेंबूर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार ये सीट शिवसेना के खाते में चली गई। बता दें निकालजे के खिलाफ बीते साल एक युवती से रेप करने का मामला भी दर्ज हो चुका है।
सीटों की संख्या की बात करें तो आरपीआई एनडीए में शामिल है, सीट बंटवारे के तहत इस पार्टी को छह सीटें मिली हैं। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बुधवार को ही किया है। आरपीआई के वरिष्ठ नेता ने दीपक को इस सीट से टिकट दिए जाने के पीछे की वजह बताई है।
उन्होंने कहा, 'उन्होंने (दीपक निकालजे) इस बार फलटण से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, ऐसा इसलिए क्योंकि वह उस इलाके से आते हैं और वहां उनका अच्छा संपर्क भी है।' इस सीट के अलावा आरपीआई अपने उम्मीदवार सोलापुर जिले के मालशिरस, नांदेड़ जिले के भंडारा और नयगांव, परभणी में पाथरी और मुंबई में मानखुर्द-शिवाजी नगर सीट से भी उतारेगी।
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने वर्ली सीट के लिए नामांकन भरा है। आदित्य अपने परिवार के पहले ऐसे सदस्य हैं, जो विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। खास बात ये भी है कि आदित्य के खिलाफ उनके चाचा राज ठाकरे ने कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा है।
-
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications