अलकायदा ने दी मुंबई लोकल को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क
मुंबई। हमेशा से महाराष्ट्र की शान मुंबई आतंकवादियों के निशाने पर रही है। शुक्रवार की सुबह यहां तब खलबली मच गई जब आतंकी संगठन ने मुंबई की लाइफलाइन लोकल धमाके में उड़ाने की धमकी मिली। इस संदेश के मिलते ही पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। लोकल को उड़ाने की धमकी आतंकी संगठन ने मेल के जरिए दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक कुख्यात आतंकी संगठन ने मुंबई लोकल मार्ग को धमाके में उड़ा देने की धमकी एक ईमेल के जरिए दी है। यह ईमेल अलकायदा नामक आतंकी संगठन ने पश्चिम रेलवे विभाग में वरिष्ठ स्तर पर भेजा है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। इस कड़ी में पश्चिम रेलवे मार्ग को और ज्यादा सुरक्षित रखने की कोशिशें की जा रही हैं। पुलिस, रेलवे पुलिस को भी सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
ये भी पढ़ें- पति को घर के आंगन में दफना कर प्रेमी के साथ हमबिस्तर होती थी पत्नी, ऐसे हुआ खुलासा