Maharashtra: ठाणे में गिरी तीन मंजिला इमारत, 17 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में दबे
Maharashtra: ठाणे में गिरी तीन मंजिला इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, NDRF की टीम मौके पर
मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फिर से इमारत गिरने की दुर्घटना सामने आई है। मुंबई से सटे ठाणे के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत अचानक से गिर गई। इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े अभी और बढ़ने की आशंका है। मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इमारत के मलबे में 20 से 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है, जबकि स्थानीय लोगों की मदद से अब तक 20 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। वहीं NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुड़ गई है। मलबे के नीचे से लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ की टीमें मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने में जुटी हुई हैं।
Recommended Video
पिछले कई घंटों से इमारत का मलबा हटाए जाने का काम चल रहा है। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य का जायदा लिया। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि घटना बेहद दुखदायक है। उन्होंने कहा कि वो घायलों से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वहीं राष्ट्रपति ने कहा कि लोकल अथॉरिटी राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
हादसा सोमवार तड़के सुबह हुआ। सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे कि तीन मंजिला इमारत अचानक से गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ये संख्या अभी और बढ़ने की संभावना है। मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। NDRF के साथ-साथ स्थानीय लोग राहत बचाव कार्य में जुड़े हैं। राहत बचाव टीम ने मलबे के नीचे से एक बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया है। बच्चे को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।