Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दूसरे शख्‍स से नजदीकी के शक में लिव इन पार्टनर ने किया मॉडल गर्लफ्रेंड का कत्‍ल, कुचल दिया चेहरा

मुंबई। जिस प्‍यार को पाने के लिए 19 साल की एक उभरती हुई मॉडल ने अपना सबकुछ छोड़ दिया उसी ने उसकी बेहरमी से हत्‍या कर दी। मिस इंडिया 2019 की टॉप फाइनलिस्‍ट रही खुशी जगदीश परिहार की बीते 12 जुलाई को उसके ब्‍वॉयफ्रेंड ने हत्‍या कर दी थी। शव की पहचान न हो सके उसके लिए बॉयफ्रेंड ने खुशी के चेहरे पर पत्‍थर से कई वार किए। पुलिस ने इस हत्‍याकांड को सुलझा लिया है और आरोपी ब्‍वॉयफ्रेंड अशरफ शेख उर्फ आशू को गिरफ्तार कर लिया है। अशरफ और खुशी दोनों लिव इन रिलेशन में रहते थे। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

जानिए हत्‍या की पूरी कहानी, बेरहमी से कुचला चेहरा, एक हाथ का पंजा भी गायब

जानिए हत्‍या की पूरी कहानी, बेरहमी से कुचला चेहरा, एक हाथ का पंजा भी गायब

जानकारी के अनुसार नागपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि पंधुरना-नागपुर राजमार्ग पर एक युवती का शव पड़ा हुआ है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि लड़की के चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया था। युवती की लाश, कपड़े और जूते को देखकर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि ये युवती ग्रामीण इलाके की नहीं है। युवती के सिर को पत्थर से कुचला गया था, इसके अलावा शरीर पर अन्य जगहों पर भी चोट के निशान थे। एक हाथ का पंजा भी गायब था।

ऐसे हुई शिनाख्त

ऐसे हुई शिनाख्त

युवती के हाथ और छाती पर टैटू गुदा हुआ था। जिस पर छाती पर अंग्रेजी में 'क्वीन' और हाथ पर 'खुशी और आशू' एक साथ लिखा हुआ था। इसी टैटू से युवती की पहचान खुशी परिहार के रूप में हुई। खुशी ने जो टी-शर्ट पहनी थी, उस पर बार कोड लगा था जो नागपुर के ही एक मॉल का था। इसी मॉल से पुल‍िस को सारी जानकारी म‍िल गई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी खुशी की पड़ताल की जिसमें खुशी का इंस्टाग्राम पेज सामने आया। खुशी ने अपने इंस्टा पेज पर टैटू की कुछ तस्वीरें भी डाल रखी थीं। यहीं से पुलिस को खुशी के प्रेमी अशरफ के बारे में भी जानकारी मिली। सोशल मीडिया पर खुशी ने अपने प्रेमी अशरफ के साथ कई तस्वीरें भी साझा कर रखी थीं।

कैरेक्‍टर पर शक करता था अशरफ

कैरेक्‍टर पर शक करता था अशरफ

छानबीन में पुलिस को पता चला कि अशरफ शेख और खुशी का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अशरफ को खुशी का दूसरे लड़कों के करीब रहना पसंद नहीं था। अशरफ को खुशी के चरित्र पर शक था, इसी के चलते उसने खुशी की निर्मम हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए खुशी के चेहरे को पत्थर से कुचकर खराब कर दिया। फिलहाल आरोपी अशरफ शेख पुलिस के हिरासत में है।

अशरफ के पिता ड्रग्स कारोबारी

अशरफ के पिता ड्रग्स कारोबारी

बता दें कि, आरोपी अशरफ शेख आईवीएम रोड, गिट्टी खद्दान का रहने वाला है। वो पेशे से बार्बर है और झिंगबाई टाकली परिसर में जॉन नाम से सैलून चलाता है। वहीं अशरफ का पिता अफसर शेख उर्फ अफसर अडी शहर का सबसे बड़ा गांजा विक्रेता है। अफसर को पुलिस ने इससे पहले कई बार गिरफ्तार भी किया है।

अकेली रहती थी खुशी

अकेली रहती थी खुशी

जांच में ये भी सामने आया है कि, खुशी अपने परिवार से अलग रहती थी। कुछ दिनों पहले ही उसने गिट्टी खद्दान के वेलकम सोसायटी में एक फ्लैट किराए पर लिया था। वहीं उसके माता पिता डिगडोह परिसर में रहते थें। अशरफ शेख ने पुलिस के सामने अपना जूर्म कबूल कर लिया है और उसने पुलिस को बताया कि, वारदात के दिन वो खुशी को अपने कार में बिठाकर लेकर गया था और रास्ते में उसने उसकी हत्या कर उसके चेहरे को कूचल दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+