क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

विकास दुबे को दबोचे वालीं महाकाल मंदिर की लेडी ऑफिसर रूबी यादव पर कार्रवाई, जानिए वजह?

Google Oneindia News

उज्जैन। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के पास एक कथित एनकाउंटर में मारा गया। विकास दुबे को कल उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया था। महाकाल मंदिर में विकास दुबे को सुरक्षा अधिकारी रूबी यादव ने गिरफ्तार किया था। अब रूबी यादव को लेकर एक अहम खबर आ रही है। महाकालेश्वर मंदिर के अधिकारियों ने उज्जैन मंदिर में महिला सुरक्षा अधिकारी रूबी यादव को हटा दिया है। क्योंकि विकास के गिरफ्तारी के बाद कई सवाल उठ रहे थे।

रूबी यादव को मंदिर परिसर से हटा दिया गया

रूबी यादव को मंदिर परिसर से हटा दिया गया

मध्य प्रदेश में धार्मिक रूप से प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में सुरक्षा प्रभारी रूबी यादव उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद भागने वाले वांछित गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के बाद सुर्खियों में आ गईं थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने रूबी को लेडी सिंघम तक बता डाला था। एबीपी न्यूज के मुताबिक, महाकालेश्वर मंदिर के अधिकारियों ने रूबी यादव को मंदिर परिसर से हटा दिया है। रूबी यादव को हटाने की मुख्य वजह ये मानी जा रही है कि, विकास की गिरफ्तारी के बाद वहां के प्रशासन को लेकर मीडिया में कई तरह के सवाल उठे थे।

रूबी की टीम ने दबोचा था विकास को

रूबी की टीम ने दबोचा था विकास को

महाकाल मंदिर की सुरक्षा अधिकारी रूबी यादव ने विकास की गिरफ्तारी को लेकर कई अहम खुलासे किए थे। रूबी ने ने बताया कि सुबह 7.15 बजे उनकी टीम राउंड पर थी तभी उन्होंने जानकारी मिली कि एक फूलवाले ने विकास दुबे जैसे संदिग्ध को देखा है। फूलवाले ने ही हमारी टीम को कॉल किया था। फिर मैंने अपनी टीम से कहा कि जब तक हम कन्फर्म नहीं हो जाते तब तक उसको पकड़ना नहीं है। विकास दुबे बाहर घूम रहा था। फिर हमारी टीम उसके पीछे लग गई। उसने 250 का टिकट लिया और शंख द्वार से एंट्री की, तब तक हमारी टीम ने उस पर कोई एक्शन नहीं लिया था।

ऐसे किया गया था विकास दुबे अरेस्ट

ऐसे किया गया था विकास दुबे अरेस्ट

रूबी ने बताया कि, हमारे पास जो फोटो थी उसके मुताबिक उसका हुलिया बदला हुआ था। अब उसने बाल छोटे करा लिए थे, चश्मा और मास्क लगा रखा था। जब तक उसने मंदिर में दर्शन किए, उतनी देर उसकी फोटो को गूगल पर सर्च किया। रूबी ने बताया कि गूगल में वांटेड फोटो में उसके सिर पर निशान था, मैंने जूम करके फोटो देखा तो उसके माथे पर चोट के निशान थे। इसके बाद कन्फर्म हो गया कि यही विकास दुबे है।

विकास दुबे एनकाउंटर: यूपी STF ने दी घटना की पूरी जानकारी, बताया कैसे हुआ हादसाविकास दुबे एनकाउंटर: यूपी STF ने दी घटना की पूरी जानकारी, बताया कैसे हुआ हादसा

Comments
English summary
Mahakaleshwar temple authorities removed lady security officer Ruby Yadav, Who Nabbed Vikas Dubey
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X