महादेव ऐप मामला: बड़े प्रोडक्शन हाउस पर ईडी ने मारा छापा, दो बड़ी हस्तियों के लेन-देन की हुई जांच

ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामले में बड़ी हस्तियों पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को एक बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस पर छापा मारा। ईडी सूत्रों के मुताबिक कुरैशी प्रोडक्शंस को फिल्म बनाने के लिए महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से पैसा मिला।

जानकारी के मुताबिक कुरैशी प्रोडक्शन वसीम और तबस्सुम कुरैशी मिलकर चलाते हैं। वो इस वक्त एक बड़े बजट की फिल्म पर काम कर रहे। अभी तो वो एक क्षेत्रीय भाषा में बनाई जा रही, लेकिन उसको कई अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा।

Mahadev App case

फिलहाल अंधेरी और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा वसीम कुरैशी से पूछताछ की जा रही। साथ ही उनके यात्रा विवरण और वित्तीय लेन-देन का सत्यापन किया जा रहा है। इस छापेमारी में ईडी को क्या-क्या मिला, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

कई बड़ी हस्तियां जांच के घेरे में
ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में चल रही जांच में अभिनेता रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, हुमा कुरैशी और कॉमेडियन कपिल शर्मा सहित कई बड़ी हस्तियां ईडी के रडार पर हैं। इस मामले में ईडी के साथ कई राज्यों की पुलिस जांच कर रही है।

कैसे खुली मामले की पोल?
इस साल फरवरी में सौरभ चंद्राकर की शादी संयुक्त अरब अमीरात में हुई। इस शादी में बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचीं। हाल ये था कि रिश्तेदारों को यूएई ले जाने के लिए भारत से प्राइवेट जेट गए। आरोपों के मुताबिक शादी में 200 करोड़ रुपये कैश खर्च किए गए। जिससे दोनों ईडी के रडार पर आए और जांच शुरू हो गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि 5000 करोड़ से ज्यादा का घोटाला हुआ है। जिसमें कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। एक्टर रणबीर कपूर पर महादेव ऐप को ऑनलाइन प्रमोट करने के लिए प्रमोटर्स से पैसे लेने का आरोप है। उसी वजह से ईडी ने उनको पूछताछ के लिए बुलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+