Maha Kumabh 2025: बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए कितना है किराया, क्या है टाइमटेबल?

Maha Kumbh 2025 Special Train: आस्था के महापर्व महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी से होने जा रही है, इस समागम को पूरी तरह से भव्य और यादगार बनाने की पूरी कोशिश प्रशासन कर रहा है। देश-विदेश से काफी श्रद्धालु आने वाले हैं।

साउथ जोन से भी काफी लोग संगम नगरी में डुबकी लगाने जा रहे हैं। भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) ने सोमवार को घोषणा की कि 8 जनवरी को बेंगलुरु और प्रयागराज के बीच एक विशेष वन-वे कुंभ मेला एक्सप्रेस चलाई जाएगी।

Maha Kumabh 2025

इंडियन रेलवे के मुताबिक कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन संख्या 06577, 8 जनवरी को 23:50 बजे SMVT बेंगलुरु से रवाना होगी, जो कि 10 जनवरी को 17:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर रूकेगी...(Maha Kumabh 2025)

  • व्हाइटफील्ड,
  • बंगारपेट,
  • जोलारपेट्टई,
  • काटपाडी,
  • पेरंबूर,
  • गुडूर,
  • विजयवाड़ा,
  • वारंगल,
  • बल्हारशाह,
  • चंद्रपुर,
  • सेवाग्राम,
  • नागपुर,
  • इटारसी,
  • जबलपुर,
  • सतना
  • मानिकपुर

ट्रेन की खासियत (Maha Kumabh 2025)

  • कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन संख्या 06577 में 20 स्पेशल कोच हैं।
  • जिसमें 14 जनरल द्वितीय श्रेणी के कोच हैं।
  • 15 स्लीपर डिब्बे, 03 सामान्य श्रेणी के डिब्बे एवं 02 एसएलआरडी डिब्बे शामिल हैं

स्पेशल सुविधाएं (Maha Kumabh 2025)

  • ट्रेन किराया 850-3,500
  • भोजन और अन्य खर्च 1,000-1,500

महाकुंभ 2025 में करोड़ों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज में एकत्रित होंगे। ऐसा माना जाता है कि कुंभ स्नान से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

आध्यात्मिक लाभ ((Maha Kumbh Special Train)

  • कुंभ स्नान का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह व्यक्ति को पापों से मुक्ति प्रदान करता है।
  • यह आयोजन आत्मा की शुद्धि और आध्यात्मिक उत्थान का माध्यम है।
  • महाकुंभ के दौरान संतों और गुरुओं से मार्गदर्शन प्राप्त होता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+