Madurai Train Fire: क्या होता है टूरिस्ट कोच, कैसे कर सकते हैं बुक?

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लग गई। इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आइए जानते हैं कि टूरिस्ट कोच क्या होता है-

दरअसल रेलवे यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं देता है, जिसमें टूरिस्ट कोच एक है। इसके तहत कोई भी पूरा कोच बुक करवा सकता है। ये सुविधा चेयर केयर, स्लीपर और एसी तीनों तरह के कोच के लिए उपलब्ध है।

Madurai Train Fire

साउथ सेंट्रल रेलवे की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक टूरिस्ट कोच की सुविधा राजधानी/शताब्दी एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों में उपलब्ध होती है। अगर ट्रेन मैदानी इलाके में चल रही, तो शुल्क की न्यूनतम दूरी 500 किलोमीटर होगी। ये अप ट्रेन के लिए अलग और डाउन ट्रेन के लिए अलग होगी।

वहीं अगर आप हिल स्टेशनों पर यात्रा कर रहे, तो शुल्क के लिए न्यूनतम दूरी 200 किलोमीटर होगी। वहीं किराए की बात करें, तो वो ट्रेन के प्रकार और गंतव्य के ऊपर निर्भर करता है। इसको बुक करने के लिए आप किसी भी स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर जा सकते हैं।

लखनऊ से सवार हुए थे 65 यात्री
रेलवे के मुताबिक एक पार्टी ने टूरिस्ट कोच बुक किया था, जिसके तहत 65 यात्री लखनऊ से सवार हुए थे। ये कोच मदुरै-पुनालूर एक्सप्रेस में जोड़ा गया। यात्रा के दौरान कुछ लोग अवैध रूप से ट्रेन में सिलेंडर लेकर पहुंच गए। वो शनिवार सुबह ट्रेन में ही चाय और नाश्ता बना रहे थे। तभी कोच में आग लग गई।

घटना के वक्त जो लोग दरवाजे के पास थे, वो कूदकर नीचे उतर गए, लेकिन अंदर कुछ लोग फंस गए। इस वजह से मौत का आंकड़ा इतना ज्यादा रहा। राहत की बात ये रही कि आग दूसरे कोच में नहीं पहुंची। ऐसे में बड़ा नुकसान होने से बच गया। रेलवे के मुताबिक घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+