तमिलनाडु में मदुरै के डीएम का आदेश, वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों पर लगाईं ये पाबंदियां
चेन्नई, दिसंबर 04। देश में ओमिक्रोन की दस्तक के बाद तमिलनाडु के मदुरै जिले के डीएम ने वैक्सीनेशन को लेकर एक नया फरमान जारी कर दिया है। डीएम ने आदेश दिया है कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, उनके पब्लिक प्लेस में जाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, मदुरै के डीएम अनीश शेखर ने कहा है कि जिले के अंदर जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, वो मार्केट, होटल, शॉपिंग, थिएटर, मैरिज हॉल, TASMAC और PDS दुकानों सहित सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जा सकेंगे। ऐसे लोगों पर प्रतिबंध रहेगा।
Recommended Video

डीएम ने की है वैक्सीन लगवाने की अपील
इन प्रतिबंधों को लगाने के साथ-साथ डीएम अनीश शेखर ने लोगों से अपील की है कि जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लीजिए। डीएम ने लोगों को वैक्सीन लगवाने का कम से कम एक हफ्ते का समय दिया है। आपको बता दें कि पिछले महीने सार्वजनिक स्वास्थ्य और निवारक चिकित्सा निदेशालय ने तमिलनाडु सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिनियम, 1939 के प्रावधानों को लागू करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश करने के लिए कोविड वैक्सीनेशन को अनिवार्य कर दिया था।
मदुरै में वैक्सीनेशन की है धीमी रफ्तार
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम डीएम के इस आदेश के बारे बोलते हुए कहा है कि वैक्सीनेशन के मामले में जिला अधिकारी इस तरह के प्रतिबंध लगाने पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर जिन जिलों में वैक्सीनेशन अभी कम है, वहां पर इस तरह के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मदुरै जिले में वैक्सीनेशन कार्यक्रम बहुत धीमा चल रहा है। अभी तक जिले में केवल 71 प्रतिशत आबादी को ही पहली डोज लगी है, जबकि दूसरी डोज लेने वालों की संख्या सिर्फ 32 प्रतिशत है। वहीं पूरे राज्य में 79 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की पहली डोज और 44 प्रतिशत आबादी को दूसरी डोज लगी है।












Click it and Unblock the Notifications