MP News: बच्चों और महिलाओं के पोषण व स्वास्थ्य तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास में उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डालता है, पोषण, सशक्तिकरण और पारदर्शिता पर जोर देता है। राज्य ऑनलाइन आंगनवाड़ी भर्ती, लाडली लक्ष्मी जैसी लक्षित योजनाओं और स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग के साथ समन्वित प्रयासों के माध्यम से प्रभाव को बढ़ाता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियां बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वस्थ सर्वांगीण विकास और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक सुगमता से पहुंचे। इसके लिए पारदर्शिता और आईटी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को बच्चों और महिलाओं के पोषण व स्वास्थ्य के लिए स्कूल शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग तथा महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए कौशल उन्नयन व रोजगार की दृष्टि से तकनीकी शिक्षा और उद्योग विभाग से बेहतर समन्वय करने के निर्देश दिए।
मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विभाग की दो वर्ष की उपलब्धियों और नवाचारों का प्रस्तुतिकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने आगामी वर्षों की कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रदेश की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। किसी भी चरण पर बेटियों का ड्रॉपआउट न हो, इस पर सख़्त निगरानी रखी जाए और तुरंत कारणों का निराकरण कर उन्हें योजना में पुनः जोड़ा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
* आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पूर्णत: ऑनलाइन पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बना। * टेक होम राशन की FRS प्रक्रिया में मध्यप्रदेश प्रथम रहा, राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। * स्पॉन्सरशिप योजना में 20,243 बच्चों को लाभ मिला, प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर रहा। * भवन निर्माण की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए अत्याधुनिक मॉड्यूल विकसित किया गया। * उपस्थिति के लिए 20 मीटर जियो-फेंसिंग व्यवस्था डिजिटल पारदर्शिता की मिसाल बनी। * प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 9.70 लाख गर्भवती महिलाओं को 512 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता दी गई। * लाड़ली बहना योजना के तहत जनवरी 2024 से नवंबर 2025 तक 36,778 करोड़ रुपए का अंतरण किया गया। * महिला हेल्पलाइन से 1,72,000 महिलाओं को सहायता और वन स्टॉप सेंटरों द्वारा 52,095 महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। * बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 6,520 ड्राइविंग लाइसेंस और 8,637 बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रशिक्षण दिया गया। * 12,670 आंगनवाड़ी केंद्रों को ‘सक्षम आंगनवाड़ी’ घोषित किया गया।
जिलों में नवाचार
* डिण्डौरी में रेवा प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को पोषण व स्वच्छता किट उपलब्ध कराई जा रही है। * अशोकनगर में हृदय अभियान के अंतर्गत जनसहयोग से बच्चों को पोषण सामग्री दी जा रही है। * देवास में किलकारी अभियान में निजी संस्थाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। * नीमच में हमारी आंगनवाड़ी अभियान में पोषण मित्र कुपोषित बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। * दतिया में मेरा बच्चा अभियान के तहत सक्षम व्यक्तियों को कुपोषित बच्चों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
आगामी कार्ययोजना
* 2026 से शहरी आंगनवाड़ियों में सेंट्रल किचन से गर्म भोजन की व्यवस्था लागू होगी। * 2047 विज़न अनुरूप शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता वृद्धि के लिए वर्कबुक और विकास कार्ड की व्यवस्था होगी। * लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 34 लाख से अधिक बालिकाओं को छात्रवृत्ति/प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। * अगले तीन वर्षों में 9,000 नए आंगनवाड़ी भवन बनाए जाएंगे। * हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमन योजना के तहत जेंडर, सुरक्षा और कानूनी सहायता पर जागरूकता गतिविधियां होंगी। * बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शाला त्यागी बालिकाओं को शिक्षा पूर्ण कराने, कौशल प्रशिक्षण, आत्मरक्षा और ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराने की गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications