मध्य प्रदेश: टॉयलेट में दिखा सेनेटरी पैड, वार्डन ने उतरवाए छात्राओं के कपड़े
दरअसल छात्रावास के अंदर स्थित टॉयलेट में सेनेटरी पैड और ब्लट स्पॉट देखे गए थे जिसके बाद छात्राओं से पूछा गया कि किसने ये गंदगी फैलाई है।
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के एक विश्वविद्यालय में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मिली खबर के मुताबिक विश्वविद्यालय के अंदर स्थित छात्रावास के टॉयलेट में गंदगी मिलने पर छात्रावास के वार्डन ने छात्राओं के कपड़े उतरवाए। ये पूरा मामला सागर में स्थित डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का है जहां टॉयलेट के अंदर सेनेटरी पैड और गंदगी पाई गई थी। जिसके बाद हॉस्टल वार्डन ने छात्राओं के कपड़े उतरवाए और जांच कराया। इस घटना के बाद से यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है। छात्राओं ने कुलपति से हॉस्टल वार्डन की शिकायत की है।

दरअसल छात्रावास के अंदर स्थित टॉयलेट में सेनेटरी पैड और ब्लट स्पॉट देखे गए थे जिसके बाद छात्राओं से पूछा गया कि किसने ये गंदगी फैलाई है। किसी भी छात्रा ने इस बारे में नहीं बताया। इसके बाद हॉस्टल वार्डन ने छात्राओं के कपड़े उतरवाकर जांच कराया। मिली खबर के मुताबिक उस छात्रावास में 40 लड़कियां रहती हैं।
इस मामले में छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के कुलपति से शिकायत की है। कुलपति ने जांच के बाद कार्रवाई को भरोसा दिया है। आपको बता दें थोड़े दिनों पहले यूपी में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। मुजफ्फरनगर में वार्डन ने जांच के नाम पर छात्राओं के कपड़े उतरवाए थे। स्कूल का शौचालय बंद होने के बाद भी वहां पर गंदगी होने पर वार्डन ने छात्राओ के कपड़े उतरवाकर कारण जानना चाहा। वार्डन के इस शर्मसार करने वाले आचरण के कारण हंगामा हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications