मध्य प्रदेश: सेना रेंज में अभ्यास के दौरान मोर्टार फटा, दो जवानों की मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के महू में सेना की बेरछा हेमा रेंज में मोर्टार फटने से दो जवानों की मौत हो गई है। वहीं दस जवान घायल हैं। गुरुवार को बेरछा हेमा रेंज में युद्ध अभ्यास के दौरान ये हादसा हुआ है। फायरिंग रेंज में दोपहर युद्ध कौशल अभ्यास और प्रशिक्षण के दौरान मोर्टार फट गया। विस्‍फोट के बाद मौके पर आग भी लग गई। यहां घास होने से आग ने भीषण रूप ले लिया। एक दर्जन से ज्यादा जवान इसकी चपेट में आ गए।

Madhya Pradesh Two soldiers killed in fire incident Bercha and Hema range Mhow

घटना में दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल जवानों में 10 जवानों में से पांच जवानों की हालत गंभीर बताई गई है। जिनको इलाज के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है। वहीं बाकी घायलों का इलाज आर्मी अस्पताल में चल रहा है। सेना की ओर से अभी मरने वाले और घायल जवानों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Madhya Pradesh Two soldiers killed in fire incident Bercha and Hema range Mhow
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+