मध्य प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका, पद्मा शुक्ला ने थामा कांग्रेस का दामन
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल विधान सभा चुनाव होने है जिसको लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है। भाजपा की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पदमा शुक्ला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया। चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी के लिए पद्मा शुक्ला का कांग्रेस के साथ जाना बड़ा झटका माना जा रहा है।
वर्तमान में पद्मा शुक्ला मध्य प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष है, जो राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त का पद है। पद्मा शुक्ला 2013 विधानसभा चुनाव में विजयराघव गढ़ से बीजेपी की उम्मीदवार रही थीं। पद्मा शुक्ला के इस्तीफे से कटनी बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है। पद्मा शुक्ला का इस्तीफा ऐसे समय पर आया जब प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट से पहले 6 दिन में अयोध्या से लेकर आधार तक की सुनवाई करेंगे सीजेआई दीपक मिश्रा
Madhya Pradesh Social Welfare Board Chief Padma Shukla resigns from primary membership of BJP. She also held a state cabinet rank. (in pic: resignation letter) pic.twitter.com/WumhcIReKt
— ANI (@ANI) September 24, 2018
पद्मा शुक्ला ने इस्तीफा देते हुए लिखा था कि वो विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में साल 2014 के बाद से की जा रही उपेक्षा और प्रताड़ना से क्षुब्ध हैं। इस कारण उन्होंने पार्टी की सदस्यता और अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। पद्मा शुक्ला ने पिछली बार संजय पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस वक्त वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और तब कांग्रेस में रहे संजय पाठक से 935 वोटों से चुनाव हार गई थीं।
Madhya Pradesh Social Welfare Board Chief Padma Shukla joins Congress in the presence of Kamal Nath. She had resigned from primary membership of BJP earlier today. pic.twitter.com/7hnwHEhREz
— ANI (@ANI) September 24, 2018
वहीं इस्तीफा देने के बाद पद्मा शुक्ला ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। पहले भी कयास लगाए जा रहे थे कि पद्मा शुक्ला जल्द ही पार्टी का दामन थाम सकती हैं। उनके इस्तीफे के बाद पार्टी के शीर्ष नेता भी कुछ बोलने से बचते नजर आ रहे थे।
ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही, करोड़ों का नुकसान, स्कूल-कॉलेज बंद, रेड अलर्ट जारी