करीब 2 हजार करोड़ का है व्यापम घोटाला

भोपाल। मध्य प्रदेश परीक्षा मंडल घोटाला करीब दो हजार करोड़ रुपए का है। इतनी बड़ी रकम का यह घोटाला मध्य प्रदेश का अभी तक का सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है। यह इतनी बड़ी रकम है कि मध्य प्रदेश के ही नहीं बल्कि देश के कई वंचित लोगों को उनका वाजिब हक दिलाया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस घोटाले में भाजपा व आरएसएस के कई दिग्गज़ शामिल हैं। अभी तक जिनका नाम सामने आ चुका, इसके बावाजूद इसके आगे भी कई और खुलासे हो सकते हैं।
जानकारी में पाया गया है कि मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल के तहत शैक्षिक स्तर पर बेरोजगार युवकों की भर्तियों, मेडिकल कॉलेज प्रवेश परीक्षा, इंजीनियरिंग भर्ती परीक्षा से लेकर, दुग्ध संघ में कर्मचारियों की भर्ती को मिलाकर करीब दो हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है।
हुईं सिफारिशें, खिलाई गई घूस
व्यापमं नाम के इस घोटाले में सत्ता पक्ष से लेकर व्यावसायिक व सत्ता पर पकड़ रखने वाले तथा मंत्रियों के करीबियों ने मध्य प्रदेश व्यावयसायिक परीक्ष मंडल के तहत आयोजित की गईं प्रतियोगी परिक्षाओं में सफल होने के लिए केवल सिफारिशें ही नहीं लगाईं बल्कि लाखों-करोड़ों रुपए की घूंस भी खिलाई गई।
बरबाद हुआ कइयों का भविष्य
आपकों बता दें कि इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वालों में हजारों ऐसे भी छात्र थे जिन्होंने खूब मेहनत करके आगे बढ़ने के सपने देखे थे। लेकिन कुछ चुनिंदा व प्रभावशाली लोगों की वजह से इन सभी का भविष्य खराब ही नहीं हुआ बल्कि इनके सपनें भी टूट गए।












Click it and Unblock the Notifications