भाजपा की सीटों पर सटीक भविष्यवाणी करने वाले प्रोफेसर ने मोदी सरकार पर अब किया ये दावा

भाजपा की सीटों पर सटीक भविष्यवाणी करने वाले प्रोफेसर ने मोदी सरकार पर अब किया ये दावा

नई दिल्ली। नतीजों से पहले भारतीय जनता पार्टी की जीत और 300 सीटें मिलने की भविष्यवाणी कर चर्चा मे आए प्रोफेसर ने अब एक और दावा किया है। प्रोफेसर राजू मूसलगांवकर ने कहा है कि नई सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरने वाली होगी और काफी बेहतर काम करेगी। प्रोफेसर राजू ने इससे पहले दावा किया था भाजपा 300 या एक-दो ज्यादा सीटें जीतेगी जो कि सही साबित हुआ। हालांकि इसके लिए युनिवर्सिटी ने उन पर कार्रवाई भी की थी।

lok sabha election results 2019, lok sabha elections 2019, narendra modi, bjp, madhya pradesh, लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2019, लोकसभा चुनाव 2019, नरेंद्र मोदी

प्रोफेसर राजू मूसलगांवकर इंदौर की विक्रम युनिवर्सिटी में ज्योतिष शास्त्र पढ़ाते हैं। भाजपा की जीत के बाद उन्होंने अब कहा है कि मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल बहुत शादार रहने वाला है। प्रोफेसर ने कहा कि ये देश की अब तक की सबसे विश्वसनीय सरकार साबित होगी और नए-नए कीर्तिमान बनाएगी।

इससे पहले उन्होंने नतीजों से पहले भाजपा की जीत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी थी। इसकी शिकायत कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से की थी। शिकायत पर डिविडनल कमिश्नर ने शिकायत को ठीक पाया था और उनको सस्पेंड करने का आदेश दिया था। जिसके बाद युनिवर्सिटी ने उनको सस्पेंड कर दिया था।

17 वीं लोकसभा के लिए 542 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने एनडीए ने 353 जबकि अकेले भाजपा ने 303 सीटें हासिल की हैं। ये बहुमत के आंकड़े, 272 से काफी ज्यादा है। कांग्रेस को महज 52 सीटें इस चुनाव में मिली हैं। डीएमके को 23 सीटें, वायएसआर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को 22-22 सीटों पर जीत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+