क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Madhya Pradesh: शिवराज बोले- कमलनाथ सरकार को गिराने में भाजपा शामिल नहीं

Google Oneindia News

नई दिल्ली। फ्लोर टेस्ट से पहले ही मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया। 22 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार किए जाने के बाद उनकी सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके बाद शुक्रवार को कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने भाजपा पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उन्होंने राज्यपाल लालजी टंडन को इस्तीफा सौंप दिया। मध्य प्रदेश के राजनीतिक संकट पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि शुक्रवार को विधानसभा में कमलनाथ बहुमत साबित करें।

madhya pradesh political crisis: supreme court kamal nath congress bjp live updates

ये भी पढ़ें: Coronavirus Live: आज देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, नोएडा में धारा 144 लागूये भी पढ़ें: Coronavirus Live: आज देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, नोएडा में धारा 144 लागू

पढ़ें, पल-पल का लाइव अपडेट

Newest First Oldest First
3:43 PM, 20 Mar

अपने अंतर्विरोधो के कारण अगर सरकार गिर जाए और कांग्रेस के मित्र ही अगर संतुष्ट नहीं रह पाए तो हम कुछ नहीं कर सकते। भाजपा कभी भी सरकार गिराने और बचाने के खेल में नहीं रही: शिवराज सिंह चौहान
3:37 PM, 20 Mar

भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहानने कहा है कि कमलनाथ की सरकार उनकी पार्टी की कलह से गिरी है। भाजपा किसी भी तरह इसमें शामिल नहीं है।
3:28 PM, 20 Mar

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान कमलनाथ के इस्तीफे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।
3:13 PM, 20 Mar

भाजपा के भोपाल स्थित कार्यालय पर काफी तादाद में कार्यकर्ता जमा हैं और जश्न मना रहे हैं।
3:09 PM, 20 Mar

भोपाल के बीजेपी कार्यालय में मिठाई बांटी जा रही है। भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए।
3:02 PM, 20 Mar

भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेता भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे
2:59 PM, 20 Mar

विधानसभा में शिवराज सिंह चौहान का भाजपा विधायकों ने स्वागत किया और दिखाया विक्ट्री साइन
1:55 PM, 20 Mar

मध्य प्रदेश में आज जनता की जीत हुई है। मेरा सदैव ये मानना रहा है कि राजनीति जनसेवा का माध्यम होना चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार इस रास्ते से भटक गई थी। सच्चाई की फिर विजय हुई है। सत्यमेव जयते- ज्योतिरादित्य सिंधिया
1:30 PM, 20 Mar

कमलनाथ ने गवर्नर लालजी टंडन को सौंपा अपना इस्तीफा
1:17 PM, 20 Mar

राजभवन पहुंचे सीएम कमलनाथ, सौंपेंगे अपना इस्तीफा
1:00 PM, 20 Mar

प्रदीप जायसवाल, निर्दलीय विधायक: एक निर्दलीय विधायक होने के नाते अब मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है, जो नया सरकार बनेगी उसका समर्थन करने के अलावा
12:42 PM, 20 Mar

राज्यपाल से मिलकर कमलनाथ देंगे इस्तीफा, उनके आवास के बाहर कार्यकर्ता कर रहे हैं नारेबाजी
12:39 PM, 20 Mar

भाजपा सोचती है कि मेरे प्रदेश को हराकर खुद जीत जाएगी, तो वे ऐसा कभी नहीं कर पाएंगे- कमलनाथ
12:33 PM, 20 Mar

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने इस्तीफे का ऐलान किया, राज्यपाल से मिलकर सौंपेंगे इस्तीफा
12:31 PM, 20 Mar

9 मार्च को बीजेपी 16 विधायकों को ले गई, पूरी जनता गवाह है- कमलनाथ
12:31 PM, 20 Mar

प्रदेश की जनता सच के साथ खड़ी है, हम किसानों के हित के काम करते रहे, युवाओं के लिए काम करते रहे- सीएम कमलनाथ
12:29 PM, 20 Mar

करोड़ों रुपए का खेल कर जनता के साथ विश्वासघात किया गया- सीएम कमलनाथ
12:29 PM, 20 Mar

भाजपा ना मेरे हौसले को हरा सकती है ना मेरे प्रदेश को हरा सकती है- कमलनाथ
12:29 PM, 20 Mar

भाजपा के शासन में माफिया का राज था, हमारे ऊपर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहींं- कमलनाथ
12:26 PM, 20 Mar

मेट्रो का कार्य शुरू किया, प्रदेश में निवेश के लिए माहौल तैयार करने का काम किया लेकिन भाजपा को ये रास नहीं आया- कमलनाथ
12:25 PM, 20 Mar

15 महीने में मिलावटमुक्त प्रदेश बनाने का काम किया लेकिन ये सब भाजपा को रास नहीं आया- कमलनाथ
12:24 PM, 20 Mar

हम प्रदेश को सुरक्षित बनाना चाहते थे, लेकिन ये भाजपा को रास नहीं आया- कमलनाथ
12:23 PM, 20 Mar

हमने प्रदेश में विकास का नया नक्शा बनाया जो भाजपा को रास नहीं आया- कमलनाथ
12:22 PM, 20 Mar

भाजपा ने लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की, हमारे विधायकों को कर्नाटक में बंधक बनाया- कमलनाथ
12:22 PM, 20 Mar

सीएम कमलनाथ- भाजपा ने किसानों के साथ धोखा करने की कोशिश की
12:21 PM, 20 Mar

ये लोग लगे रहे कि मेरी सरकार को अस्थिर कैसे किया जाए, कई बार हमने विधानसभा में बहुमत साबित किया: सीएम कमलनाथ
12:19 PM, 20 Mar

बीजेपी ने विधायकों की खरीद-फरोख्त की, जो साजिश की उन्होंने इसकी सच्चाई कुछ देर में सामने आ जाएगी- कमलनाथ
12:18 PM, 20 Mar

मध्य प्रदेश में भाजपा को 15 साल मिले जबकि मुझे 15 महीने मिले- कमलनाथ
12:17 PM, 20 Mar

15 महीने में क्या गलती की? भाजपा को हमारी सरकार के विकास कार्य रास नहीं आए- कमलनाथ
12:15 PM, 20 Mar

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस- मैंने हमेशा विकास में विश्वास रखा
READ MORE

English summary
madhya pradesh political crisis: supreme court kamal nath congress bjp live updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X