भारत पर्व 2026 में आकर्षण का केंद्र बना मध्यप्रदेश का पवेलियन, ODOP उत्पादों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान

मध्य प्रदेश, भारत पर्व 2026 में अपनी समृद्ध हस्तशिल्प को प्रस्तुत कर रहा है, जिसमें ODOP उत्पाद, स्थानीय लकड़ी के शिल्प, जरी-जरदोजी और गोंड कला पर जोर दिया गया है। लाइव प्रदर्शन और ज़िला प्रदर्शन कुशल कारीगरों को उजागर करते हैं, स्थानीय आजीविका का समर्थन करते हैं और राष्ट्रीय मंच पर क्षेत्रीय संस्कृति का जश्न मनाते हैं।

भोपाल: गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में आयोजित 'भारत पर्व 2026’ में मध्यप्रदेश का पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को समर्पित इस आयोजन में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और 'एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOP) की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

MP at Bharat Parv 2026

मध्यप्रदेश के पवेलियन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विशिष्ट उत्पादों को जगह दी गई है। इनमें सीहोर जिले के बुधनी के प्रसिद्ध लकड़ी के लाख के खिलौने, भोपाल की पारंपरिक जरी-जरदोजी कला, अशोकनगर की चंदेरी साड़ियां और बुरहानपुर के केले के रेशे से तैयार हस्तनिर्मित उत्पाद प्रमुख हैं। इन उत्पादों के जरिए प्रदेश की शिल्प परंपरा, स्थानीय कारीगरों की दक्षता और रचनात्मकता को देशभर के आगंतुकों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।

जरी-जरदोजी और गोंड चित्रकला का लाइव प्रदर्शन

पवेलियन में मध्यप्रदेश की विशिष्ट कला परंपराओं जरी-जरदोजी और गोंड चित्रकला का लाइव प्रदर्शन भी किया जा रहा है। आगंतुकों को इन कलाओं की निर्माण प्रक्रिया, बारीकियों और कलाकारों की रचनात्मकता को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है। जरी-जरदोजी की बारीक कढ़ाई और गोंड चित्रकला की खास रंग शैली तथा प्रकृति से प्रेरित आकृतियां दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

स्थानीय कारीगरों को राष्ट्रीय मंच

'भारत पर्व 2026’ में मध्यप्रदेश की सहभागिता से स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और पारंपरिक कलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर मिल रहा है। इस आयोजन में प्रदेश के शिल्पकार और स्थानीय उत्पाद निर्माता अपने हुनर और उत्पादों को देशभर से आए आगंतुकों के सामने प्रदर्शित कर रहे हैं। यह पहल 'वोकल फॉर लोकल’ और 'आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को बढ़ावा देने के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और शिल्प कौशल को व्यापक पहचान दिलाने में सहायक है।

15 नवंबर तक चलेगा भारत पर्व 2026

'भारत पर्व 2026’ का आयोजन 15 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। यह आयोजन देश की विविध सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर प्रस्तुत करते हुए 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत कर रहा है। इसके साथ ही एकता नगर और आसपास के पर्यटन स्थलों में पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+