मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति, 11-12 सितंबर को इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट 2026

मध्य प्रदेश यात्री परिवहन विजन समिट 2026, जो इंदौर में आयोजित की जाएगी, बस संचालन के लिए 100 प्रतिशत पीपीपी मॉडल और एक आधुनिक, डिजिटल सक्षम गतिशीलता प्रणाली का पता लगाएगी। प्रमुख विषयों में निजी क्षेत्र की भागीदारी, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन मोबिलिटी, एआई, और नागरिक-केंद्रित परिवहन नेटवर्क बनाने के लिए एकीकृत टिकटिंग शामिल हैं।

मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुगम और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय समिट 11 और 12 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।

MP Vision Summit 2026 For 100 Percent PPP Mobility

समिट का मुख्य फोकस मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना पर रहेगा। इसमें निजी बस ऑपरेटर, नीति निर्माता, परिवहन प्राधिकरण, बस निर्माता, टेक्नोलॉजी कंपनियां, निवेशक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के प्रतिनिधि प्रदेश की भविष्य की परिवहन व्यवस्था पर मंथन करेंगे।

यात्री परिवहन विजन समिट का उद्देश्य मध्यप्रदेश में अधिक कनेक्टेड, वित्तीय रूप से टिकाऊ, डिजिटल रूप से सक्षम और नागरिक-केंद्रित यात्री परिवहन इकोसिस्टम तैयार करना है। समिट में 100 प्रतिशत PPP मॉडल के तहत बसों के संचालन और अत्याधुनिक मोबिलिटी इकोसिस्टम विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और पीएम ई-बस सेवा जैसी राष्ट्रीय पहलों के अनुरूप आधुनिक एवं सतत सार्वजनिक परिवहन मॉडल को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में प्रस्तुत की गई है।

यात्री परिवहन की नई परिकल्पना पर होगा मंथन

समिट में मध्यप्रदेश की यात्री परिवहन परिकल्पना और भविष्य की मोबिलिटी व्यवस्था चर्चा के केंद्र में रहेगी। यात्री परिवहन को आधुनिक, सुलभ और व्यापक बनाने के साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के माध्यम से बड़े स्तर पर निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और सरकारी निर्णयकर्ताओं तथा उद्योग जगत के बीच सीधे संवाद एवं साझेदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन मोबिलिटी से AI तक पर फोकस

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत आधुनिक मोबिलिटी से जुड़े कई क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशने की योजना है। इनमें बस निर्माण, इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन मोबिलिटी, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, डिजिटल टिकटिंग, फ्लीट मैनेजमेंट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, AI एवं एनालिटिक्स, स्मार्ट बस स्टॉप, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस और परिवहन वित्त जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

इस पहल के जरिए निजी कंपनियों को तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर, परिचालन विशेषज्ञता और नए व्यावसायिक मॉडल के माध्यम से प्रदेश के दीर्घकालिक यात्री परिवहन नेटवर्क में योगदान देने का अवसर मिलेगा।

मोबिलिटी उद्योग के लिए बनेगा साझेदारी का मंच

समिट में निजी बस ऑपरेटर, बस निर्माता, टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियां, चार्जिंग एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े संगठन, वित्तीय संस्थान और मोबिलिटी इनोवेटर्स शामिल होंगे। प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश सरकार के नामित अधिकारियों के साथ पूर्व-निर्धारित वन-टू-वन बैठकों का अवसर भी मिलेगा। इसके माध्यम से नए समाधान, पायलट प्रोजेक्ट और निवेश एवं साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

12 हाई-पोटेंशियल मोबिलिटी क्षेत्रों पर नजर

समिट में प्रतिनिधियों को 12 उच्च संभावनाओं वाले मोबिलिटी क्षेत्रों को समझने और उनमें निवेश एवं साझेदारी की संभावनाएं तलाशने का अवसर मिलेगा। इनमें बस निर्माण, इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन मोबिलिटी, डिजिटल टिकटिंग, फ्लीट मैनेजमेंट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, AI एवं एनालिटिक्स, स्मार्ट बस स्टॉप, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस और परिवहन वित्त जैसे क्षेत्र प्रमुख हैं।

मोबिलिटी विजन 2030 की दिशा में बढ़ेगा कदम

यात्री परिवहन विजन समिट-2026 के जरिए प्रदेश में आधुनिक और भविष्य-केंद्रित मोबिलिटी व्यवस्था को गति देने वाले कई प्रमुख परिणामों की दिशा में काम किया जाएगा। इनमें मोबिलिटी विजन 2030 रोडमैप, परिवहन क्षेत्र में PPP को बढ़ावा, डिजिटल-फर्स्ट मोबिलिटी फ्रेमवर्क, स्वच्छ मोबिलिटी, पायलट एवं निवेश अवसर और सरकार-उद्योग सहयोग को मजबूत करना प्रमुख हैं।

छह प्रमुख विषयों पर रहेगा विशेष फोकस

समिट में छह प्रमुख विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा:

* PPP आधारित मोबिलिटी
* इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम
* वित्तीय स्थिरता
* स्वच्छ मोबिलिटी
* एकीकृत टिकटिंग
* बेहतर यात्री अनुभव

यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का आयोजन मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के सहयोग से और ईलेट्स टेक्नोमीडिया द्वारा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+