देवास की नोटप्रेस से रुपए चुराता था अधिकारी, जूते में रख ले जाता था गड्डियां
देवास। मध्य प्रदेश के देवास की बैंक नोट प्रेस से डिप्टी कंट्रोल ऑफिसर को वहां से नोटों की गड्डी चुराने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रेस के डिप्टी कंट्रोल ऑफिसर मनोहर वर्मा की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि वो कई महीने से नोट चोरी कर रहा था। वो अपने जूते में नोट छुपाकर ले जाता था। पुलिस ने वर्मा से पूछताछ के बाद उसके घर पर छापा मारा तो वहां से करीब 90 लाख रुपए के नोट मिले। इसमें ज्यादातर करेंसी 200 और 500 के नोट में मिली।

डस्टबिन में मिले 26 लाख
मनोहर वर्मा प्रेस में कंट्रोल अधिकारी था, इसलिए ऑफिस में आते वक्त उसकी तलाशी ली नहीं जाती थी। इसी का फायदा उठाते हुए वो जूतों में रखकर नोट ले जाता था। पुलिस ने वर्मा को गिरफ्तार करने के बाद उसके ऑफिस को खंगाला तो उसके डस्टबिन में 26 लाख रुपए बरामद हुए। उसके घर भी 90 लाख के नोट मिले। पूछताछ में मनोहर वर्मा ने नोट चुराकर ले जाने की बात स्वीकारते हुए बताया कि वो सर्दियों में जैकेट और जूतों में छिपाकर नोट ले जाता था।

रिजेक्ट नोट चुराता था मनोहर
इसमें सबसे खास बात ये है कि मनोहर वर्मा सिर्फ रिजेक्टेड नोट ही चुराता था। जांचकर्ता अधिकारियों ने बताया कि मनोहर के पास से 200 और 500 रुपए के रिजेक्टेड नोटों की गड्डियां ही चुराता था। मनोहर वर्मा सुपरवाइजर स्तर का अधिकारी था उसकी ड्यूटी उस विभाग में थी जहां त्रुटिपूर्ण नोटों की छंटाई का काम होता है। ऐसे में मनोहर वर्मा नोट वेरिफिकेशन सेक्शन का हेड होने का फायदा उठाते हुए ये नोट चुराता था।

शातिराना अंदाज में करता था चोरी
नोट प्रेस में कार्यरत सीआईएसएफ के एक जवान ने बताया कि उसने मनोहर वर्मा को डस्टबिन में कुछ फेंकते हुए देखा था। उसने देखा कि वो सिक्योरिटी गार्ड्स की निगाह बचाकर नोटों की गड्डी डस्टबिन में फेंकता है। इसको लेकर उसने अपने उच्च अधिकारी को बताया। सीईएसएफ अधिकारियों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को मनोहर वर्मा के कमरे की डस्टबिन की ओर फिक्स कर दिया। अगले ही दिन उसकी पूरी हरकत कैमरे मे कैद हो गई। अब पुलिस घर के अलावा दूसरे ठिकानों को भी खंगालने की तैयारी कर रही है।
-
MP News: मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे से उज्जैन की सीधी कनेक्टिविटी -
MP News: मध्य प्रदेश में जल्द आएगी ट्रांसफर लिस्ट, कई जिलों के कलेक्टरों को मंत्रालय बुलाने की तैयारी -
Bhopal News: भोपाल में 11 मार्च को महिला जनसुनवाई, NCW अध्यक्ष विजया राहटकर सुनेंगी महिलाओं की शिकायतें -
MP News: दुबई यात्रा की बुकिंग में भारी गिरावट, ईरान-इजराइल युद्ध का सीधा असर, हजारों यात्रियों ने प्लान -
महंगाई, विजयपुर प्रकरण और सूचना आयुक्त नियुक्ति पर बोले उमंग सिंघार, पेट्रोल-डीजल टैक्स घटाने की मांग -
Surabhi Khandelwal: मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की बेटी हार्ट अटैक से मौत, लंबे समय से थीं बीमार -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी












Click it and Unblock the Notifications