MP News: निवाड़ी को विकास की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव ने 109 करोड़ रुपये के 44 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निवाड़ी में 109 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें एक नया जिला कार्यालय परिसर, 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उन्नयन, सड़कें और स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं। यूनिफॉर्म सिविल कोड 2026 का रोलआउट और लक्षित किसान कल्याण योजनाएं प्रमुखता से दिखाई दे रही हैं, जो निवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समावेशी विकास के लिए एक व्यापक धक्का दे रही हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी जिले को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित करना है और इसी दिशा में प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) 2026 लागू की गई है, जो महिलाओं और बेटियों को समान अधिकार एवं सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Niwari development gains momentum with UC 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी में 109 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 44 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 54 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 15 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ओरछाधीश रामराजा सरकार के आशीर्वाद से निवाड़ी विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और सरकार यहां रामराज्य की अवधारणा को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने लगभग 25.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण के बाद तैयार 100 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय का भी उद्घाटन किया। उन्होंने 12 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न सड़क निर्माण एवं अधोसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा पृथ्वीपुर क्षेत्र के जेवरा, सकेरा भंडारन और सेंदरी में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, निवाड़ी में आयुष विंग और संजीवनी क्लीनिक का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने मजरा खैराई, दिगवारकलां में स्टॉप डैम, 14 नए आंगनवाड़ी केंद्रों तथा अन्य सार्वजनिक भवनों और सड़कों का भी लोकार्पण किया।

किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के 14 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की गई है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकार का लक्ष्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को 20 प्रतिशत तक बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि किसानों को मत्स्य पालन, सिंघाड़ा उत्पादन सहित अन्य वैकल्पिक कृषि गतिविधियों के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।

बुंदेलखंड के विकास को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से निवाड़ी सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा। इस परियोजना से निवाड़ी जिले के 168 गांवों के लाखों किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही पृथ्वीपुर और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने निवाड़ी और ओरछा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र वीरता और गौरव की भूमि है तथा इसके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। इनमें शामिल हैं—

*निवाड़ी में विधि महाविद्यालय और एमबीए कॉलेज की स्थापना।

*प्रदेश की प्रत्येक नगर पंचायत में गीता भवन का निर्माण।

*निवाड़ी में सर्वसुविधायुक्त नए बस स्टैंड का निर्माण।

*प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम सहायता बस सेवा की शुरुआत।

*तरीचरकला में गौशाला का निर्माण।

*कनरे नदी पर जनौली और चंदावनी के बीच नए पुल का निर्माण।

जनप्रतिनिधियों ने बताया ऐतिहासिक अवसर

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से मिली विकास परियोजनाएं निवाड़ी के विकास को नई दिशा देंगी। वहीं राज्यसभा सांसद महेश केवट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और किसान कल्याण के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मध्यप्रदेश महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+