मध्यप्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों के लिए सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा, फीस में एक-तिहाई तक कमी
मध्य प्रदेश ने 2026 के लिए नीट मेरिट सीटों में वृद्धि की है, जिसमें शुल्क में कमी और सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों दोनों में प्रवेश का विस्तार किया गया है। राज्य की काउंसलिंग प्रक्रिया मुख्य रूप से नीट मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन जारी रखेगी, जिससे शीर्ष रैंक वालों को मेडिकल शिक्षा में अधिक पहुंच और सामर्थ्य का लाभ मिलेगा।
डॉक्टर बनने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। मध्यप्रदेश में नीट मेरिट में स्थान पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए मेडिकल शिक्षा अब सस्ती होने जा रही है। मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स की फीस में एक-तिहाई तक की कमी होने के आसार हैं।

इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने से नीट परीक्षा में मेरिट हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सरकारी और निजी, दोनों तरह के मेडिकल कॉलेजों में अधिक संख्या में एडमिशन मिल सकेगा। इस तरह मेरिट में आने वाले नीट एस्पिरेंट्स को बढ़ी हुई सीट संख्या और कम फीस, दोनों का दोहरा फायदा मिलेगा। वहीं मैनेजमेंट कोटे के तहत होने वाले एडमिशन भी नीट मेरिट के आधार पर राज्य सरकार द्वारा कराई जाने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया से ही होंगे।
मध्यप्रदेश में वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2026 में मेडिकल कॉलेजों में मेरिट विद्यार्थियों के लिए सीटों की संख्या में इजाफा किया गया है। वर्ष 2023 में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कुल 4675 सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें सरकारी कॉलेजों में 2275 और निजी कॉलेजों में 2400 सीटें शामिल थीं। इनमें से मेरिट विद्यार्थियों के लिए कुल 4315 सीटें तय की गई थीं—सरकारी कॉलेजों में 2215 और निजी कॉलेजों में 2040 सीटें।
वहीं वर्ष 2026 में इन सीटों में बढ़ोतरी करते हुए मेडिकल कॉलेजों में कुल उपलब्ध सीटों की संख्या 6020 कर दी गई, जिसमें सरकारी कॉलेजों में 3020 और निजी कॉलेजों में 3000 सीटें रखी गईं। इस तरह वर्ष 2026 में मेरिट विद्यार्थियों के लिए कुल 4520 सीटें उपलब्ध कराई गईं, जिनमें से सरकारी कॉलेजों में 3020 और निजी कॉलेजों में 1500 सीटें मेरिट विद्यार्थियों के लिए निर्धारित की गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications
