मध्‍य प्रदेश: प्रोटेम स्‍पीकर रामेश्‍वर शर्मा को मिली धमकी, रिंकू शर्मा हत्‍याकांड से जुड़ा है मामला

भोपाल। मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हुजुर से बीजेपी विधायक और मध्‍य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्‍पीकर रामेश्‍वर शर्मा को धमकी मिली है। जान से मार देने की ये धमकी सोशल मीडिया पर किसी हैदर खान नाम के युवक द्वारा दी गई है। इसका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि यह धमकी रामेश्‍वर शर्मा को रिंकू शर्मा को इंसाफ दिलाने के लिए फेसबुक पर मुहिम छेड़ने को लेकर मिली है।

मध्‍य प्रदेश: प्रोटेम स्‍पीकर रामेश्‍वर शर्मा को मिली धमकी, रिंकू शर्मा हत्‍याकांड से जुड़ा है मामला

इसके बाद रामेश्‍वर शर्मा ने कहा है कि मैं पुलिस से चाहता हूं कि धमकी देने वाले लोगों को खोजा जाए। ये हैदर नाम का बच्चा कौन है जो कह रहा है कि ऐसा न हो रिंकू के लिए जो न्याय मांग रहे हो, वो न्याय आपके लिए मांगा जाए, आपकी हत्या कर दी जाए। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हैदर खान नाम के जिस शख्स ने सोशल मीडिया में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को धमकी भरा पोस्ट लिखा है वह प्रोफाइल क्या वाकई में सही है या फेक। लेकिन मामला सामने आते ही अब इसे लेकर साइबर सेल में शिकायत की तैयारी है। फिर उसके बाद प्रोफाइल की जांच की जाएगी। अगर प्रोफाइल में हैदर खान नाम का शख्स सही पाया जाता है तो फिर उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

आपको बता दें कि रामेश्‍वर शर्मा ने दिल्‍ली में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्‍या पर इंसाफ दिलाने की पोस्‍ट की थी। उन्‍होंने लिखा था चाकू पीठ पर नहीं सीने पर मारना मियां, इंसाफ देना और दिलाना और लेना बहुत अच्‍छे से आता है ह‍में। अपने पूर्वजों से पूछ लेना.... जय श्री राम। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब रामेश्‍वर शर्मा को धमकी मिली हो। इससे नहले भी बीते साल नवंबर में उड़ीसा के संबलपुर के धानपल्‍ली में एक कंपनी में काम करने वाले जावेद अख्‍तर ने जान से मारने की धमकी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+