इंदौर के होटल में लगी भीषण आग, कई लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार को एक होटल में आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने विक्राल रूप ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अंदर मौजूद लोंगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। कुछ लोगो के अंदर फंसे होने की सूचना भी सामने आ रही है।

Recommended Video
आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। बताया जा रहा है कि होटल का ज्यादातर हिस्सा लकड़ी से बना हुआ था। इसकी वजह से यह बहुत तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में पूरी इमारत में यह फैल गई। अभी सिर्फ आगे के हिस्से में ही आग पर काबू पाया जा सका। होटल के अंदर अभी भी आग लगी है। आग की लपटें इतने तेज थी कि लोग होटल से बहुत दूर जाकर खड़े थे।
दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं हैं। उधर, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन के कई बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। होटल से लगी दूसरी इमारतों को भी खाली कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications