क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

कांग्रेस के अलावा इन दलों के है ये 10 विधायक, जिनको लेकर मध्य प्रदेश में मचा है सियासी बवाल

Google Oneindia News

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के 10 विधायकों के गुरुग्राम के एक होटल में आने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासाम जारी है। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है, वहीं भाजपा ने इसे नकार दिया है। ये हाई वोल्टेज ड्रामा मंगलवार आधी रात से ही जारी है। जिन दस विधायकों के होटल में आने की बात बताई गई है, उनमें कांग्रेस के अलावा, कांग्रेस सरकार को समर्थन कर रहे छोटे दल और निर्दलीय विधायक बताए गए हैं।

 कांग्रेस के अलावा सपा बसपा के विधायक

कांग्रेस के अलावा सपा बसपा के विधायक

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर 10 विधायकों को गुरुग्राम के एक लग्जरी होटल में बंधक बनाने का आरोप लगाया। इन दस विधायकों में कांग्रेस के चार, तीन निर्दलीय, दो बसपा और एक सपा का विधायक है। अब कांग्रेस ने दावा किया है कि वो दस में से छह विधायकों को वापस ले आई है और उसकी सरकार को कोई संकट नहीं है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि आधी रात को 6 विधायकों को गुरुग्राम के होटल से निकाल लिया गया है।

Recommended Video

Madhya Pradesh में Congress विधायकों की खरीद-फरोख्त, सुनिए BJP ने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी
बसपा के निष्कासित विधायक को कांग्रेस नेताओं को निकाला गया

बसपा के निष्कासित विधायक को कांग्रेस नेताओं को निकाला गया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिनमें 6 विधायक कांग्रेस कैंप में लौट आए हैं। बाकी के 4 विधायकों को बीजेपी ने बेंगलुरु भेज दिया है लेकिन वो सभी भी लौट आएंगे। कांग्रेस ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित विधायक रमाबाई और कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह को होटल से बाहर निकाल लिया गया हैं। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री जीतू पटवारी और विधायक जयवर्धन सिंह गुरुग्राम के मानेसर स्थित आईटीसी होटल से रमाबाई को साथ लेकर निकले।

मध्य प्रदेश में क्या है सियासी गणित, क्या संकट में है कमलनाथ सरकार?मध्य प्रदेश में क्या है सियासी गणित, क्या संकट में है कमलनाथ सरकार?

कांग्रेस कह रही, विधायकों को करोड़ो ऑफर किए जा रहे

कांग्रेस कह रही, विधायकों को करोड़ो ऑफर किए जा रहे

मध्यप्रदेश में कमलनाथ की अगुवाई वाली 15 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार में सियासी उठापटक लगातार जारी है। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने दो दिन पहले ही कहा था कि भाजपा राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए उनकी पार्टी के विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश कर रही है। दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा 25-35 करोड़ रुपये देकर कांग्रेस के विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 सदस्यों वाली विधानसभा में वर्तमान में 228 सदस्य हैं। कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं। वहीं उसे 4 निर्दलीय, 2 बसपा और 1 सपा विधायक का भी समर्थन है। बीजेपी के पास 107 विधायक हैं।

English summary
madhya pradesh kamalnath govt congress 10 mlas in gurugram hotel bjp
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X