मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले का नाम बदलकर होगा नर्मदापुरम, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले का नाम बदला जाएगा। होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान किया है। नर्मदा जयंती के मौके पर होशंगाबाद पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सेठानी घाट पर पूजा में शामिल होने के बाद ये घोषण की है। सीएम ने कहा कि नर्मदा ही इस शहर की जीवनरेखा रही है, अब नर्मदा के नाम ही शहर का नाम नर्मदापुरम होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सेठानी घाट पर होशंगाबाद के नए नाम का एलान करते हुए कहा कि होशंगाबाद के अस्पताल को सभी सुविधा युक्त अस्पताल बनाया जाएगा। साथ ही ऑडिटोरियम, दशहरा मैदान का भी विकास किया जाएगा। होशंगाबाद जिला मध्य प्रदेश का काफी पुराना शहर है। यह शहर नर्मदा नदी के किनारे पर बसा हुआ है।
बीते काफी समय से भाजपा नेता होशंगाबाद के नाम बदले जाने को लेकर मांग उठाते रहते थे। कुछ समय पहले प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने होशंगाबाद जिले का नाम बदलने की मांग की थी। रामेश्वर शर्मा के अलावा बीजेपी नेता वीडी शर्मा ने भी होशंगाबाद का नाम बदल कर नर्मदापुरम करने की मांग की थी। बता दें कि भाजपा की दूसरे राज्यों की सरकारें भी कई शहरों के नाम बदल चुकी हैं। उत्तर प्रदेश में भी योगी आदित्यनाथ की सरकार कई शहरों के नाम बदल चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications