हार्दिक पटेल का आरोप, मेरी कार पर 'मामा शिवराज' के चेलों ने फेंके अंडे

नई दिल्ली: किसान आंदोलन के साल भर बाद मध्य प्रदेश का मंदसौर चर्चा में है। कांग्रेस किसानों के कंधे पर सवार होकर सत्ता तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है और किसान आंदोलन को भुनाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर भी गये थे जहां उन्होंने साल भर पहले किसान आंदोलन के दौरान मारे गए 6 किसानों को श्रद्धांजलि दी। जबकि दूसरी ओर, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी मध्य प्रदेश में सक्रिय हैं और 7 तारीख को जबलपुर में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। लेकिन हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया है कि जबलपुर दौरे के दौरान उनपर हमला किया गया और कार पर अंडे फेंके गए।

Madhya Pradesh Hardik Patel blames cm Shivraj singh chauhan for egg attack on car

इस हमले की जानकारी हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर दी और जमकर शिवराज सरकार पर निशाना साधा। हार्दिक पटेल ने कहा कि उनकी कार को निशाना बनाया गया और उस वक्त पुलिस भी वहां मौजूद थी। हार्दिक पटेल ने की ट्वीट कर शिवराज सरकार पर हमला बोला।

हार्दिक पटेल का सीएम शिवराज पर हमला

हार्दिक पटेल का सीएम शिवराज पर हमला

हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया, 'मामा शिवराज ने 'मैं किसानपुत्र हूं' कहकर प्रदेश के किसानों को मूर्ख बनाने का काम किया हैं। युवा बेचारा बेरोज़गार है और प्रदेश से बाहर रोज़गार मांगने जाता हैं। मामा शिवराज की सरकार ने पिछड़ों के नाम पर सिर्फ़ सत्ता हासिल करने का काम किया हैं।'

किसानों को अपनी फ़सल के दाम ख़ुद तय करने का अधिकार मिले

हार्दिक पटेल ने कहा कि आज किसान आंदोलन कर रहा है। उनकी भाजपा सरकार से मांग है की किसानों को अपनी फ़सल के दाम ख़ुद तय करने का अधिकार मिले। किसानों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर शासन द्वारा किसान पेंशन योजना लागू करनी चाहिए ताकि किसान ख़ुशी से जी सके।

भाजपा पूरी तरह म.प्र में पागल हो रही

भाजपा पूरी तरह म.प्र में पागल हो रही हैं।फिर से पुलिस की हाजरी में हमारे क़ाफ़िले पर पत्थर फेंके गए। मामा शिवराज के राज में भाजपा के कार्यकर्ता गुंडे बने फिर रहे हैं। आज पता चला की मैं बच्चा नहीं हूं।जबलपुर में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष रहता हैं और सब पागल हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+