Plane Crashes: मध्य प्रदेश के गुना में एयरक्राफ्ट क्रैश, प्लेन के उड़े चिथडे, 2 पायलट घायल
Guna Aircraft Crash: मध्य प्रदेश के गुना जिले में रविवार (11 अगस्त) को एक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। इस भीषण हादसे में 2 पायलेट्स बुरी तरह घायल हैं। प्लेन के चिथडे उड़ चुके हैं। गुना एयर स्ट्रिप पर टू सीटर एयरक्राफ्ट 152 क्रैश हुआ है।
ये टू सीटर एयरक्राफ्ट एक ट्रेनिंग विमान था। इस विमान को कर्नाटक के बेलगावी एवियशन ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट का बताया जा रहा है। इसे टेस्टिंग और मेंटेनेंस के लिए लाया गया था। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुना कैंट पुलिस थाने के प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि दो सीटों वाला 152 एयरक्राफ्ट 40 मिनट तक हवा में रहने के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इंजन में खराबी के कारण यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार दो पायलट घायल हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि वे खतरे से बाहर हैं और उन्हें यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि विमान परीक्षण और रखरखाव के लिए कुछ दिन पहले यहां पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications