मध्य प्रदेश में एक ही दुकान में सरकार बेच रही है चिकन और दूध, भड़की भाजपा ने दिया ये बयान
भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने पूरे राज्य में मुर्गा, अंडा और दूध को एक साथ एक ही दुकान पर बेचने की योजना शुरू की है। ऐसी ही एक आउटलेट हाल ही में भोपाल में शुरू किया गया है। दुकान खुलने के बाद राज्य सरकार में मंत्री लखन सिंह का कहना था कि इस दुकान से लोगों को अच्छी गुणवत्ता का अंडा और दूध एक साथ मिलेगा। वहीं, भाजपा द्वारा सरकार के इस कदम का विरोध किया जा रहा है।

मंत्री लखन सिंह ने कहा कि कड़कनाथ मुर्गे को चिकन पार्लर में बेचा जा रह है। ये केवल झाबुआ और अलीराजपुर में उपलब्ध है। कमलनाथ सरकार के मंत्री ने कहा कि दोनों पार्लर को साथ में इसलिए बनाया गया है ताकि एक ही जगह पर लोगों को दोनों चीजे मिल सकें। आदिवासी युवाओं को रोजगार देने और जनता को शुद्ध दूध उपलब्ध कराने के मकसद से एक ही जगह ये योजना शुरू की गई है। भोपाल में खोले गए पार्लर में मशहूर कड़कनाथ का चिकन और अंडे बेचे जा रहे हैं।
उधर राज्य सरकार की इस योजना से बीजेपी भड़क उठी है। बीजेपी ने कहा कि इस योजना से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, 'हम गाय के दूध को मुर्गे और अंडे के साथ बेचे जाने की योजना का विरोध कर रहे हैं।'
बीजेपी विधायक ने कहा कि ये लोगों के धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है। वे सरकार से अपील करते हैं कि इस योजना पर विचार करें। दूध और मुर्गे की दुकान को कुछ दूरी पर अलग-अलग खोला जाए। इस तरह राज्य में दूध और मुर्गे के एक साथ बेचे जाने को लेकर बीजेपी और सत्ताधारी कांग्रेस आमने-सामने है।












Click it and Unblock the Notifications