MP News : प्रदेश के किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स.
मध्य प्रदेश के किसान भावांतर योजना के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त कर रहे हैं, जो सोयाबीन उत्पादकों को वित्तीय सहायता का वादा करती है। इस पहल का सम्मान करने के लिए एक ट्रैक्टर रैली आयोजित की गई है, जो किसान कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
मध्यप्रदेश के अन्नदाता को भावांतर योजना की घोषणा कितनी पसंद है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि किसान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जगह-जगह धन्यवाद दे रहे हैं। इस योजना की राशि की घोषणा होते ही किसानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। इस राशि के लिए सैकड़ों किसानों ने सीएम डॉ. मोहन का न केवल आभार व्यक्त किया, बल्कि उनका जोरदार स्वागत भी किया। इसी कड़ी में उज्जैन के किसान भी उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं। इसके लिए वे उज्जैन में बड़ी ट्रैक्टर रैली का आयोजन करने जा रहे हैं। यह रैली 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे चिमनगंज मंडी से दशहरा मैदान जाएगी।

इसे लेकर किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का निर्णय संवेदनशील और दूरदर्शी है। हम इसका स्वागत करते हैं। यह निर्णय न केवल किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, बल्कि प्रदेश सरकार की किसान कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमेशा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है। उनकी भावांतर राशि की घोषणा किसानों के चेहरे पर नई आशा, उत्साह और विश्वास लेकर आई है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही 10 अक्टूबर को रतलाम की बंजली हवाई पट्टी पर किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जोरदार स्वागत किया था। उन्होंने भावांतर योजना लागू किए जाने और क्षतिग्रस्त फसलों के लिए राहत राशि दिए जाने पर प्रदेश का मुखिया आभार व्यक्त किया। इस मौके पर किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया था कि किस किसान को राहत के लिए कितनी राशि मिली है। किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संकट की घड़ी में उन्हें आर्थिक संबल दिया। इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन ने भी किसानों से कहा कि आप चिंता न करें, सरकार हर मुसीबत की घड़ी में किसानों के साथ है।
बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना लागू की है। इस योजना के तहत पंजीयन 3 अक्टूबर से शुरू हो गए थे। योजना प्रदेश में 24 अक्टूबर से प्रभावशील होगी। इस योजना के मुताबिक, अगर किसानों का सोयाबीन न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम कीमत पर बिकता है तो सरकार किसानों के घाटे की भरपाई करेगी। गौरतलब है कि, भावांतर योजना का लाभ किसानों को घर बैठे दिया जाएगा। जैसे-जैसे जिला कलेक्टरों से रिपोर्ट प्राप्त होती जा रही है, वहां के किसानों को राहत राशि प्रदान की जा रही है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications