भोपाल के शौर्य स्मारक में सीएम मोहन यादव ने रोपा 'संकल्प वृक्ष', बोले- अनेकता में एकता हमारी विशेषता

मध्य प्रदेश भोपाल के शौर्य स्मारक में अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है, जिसमें संकल्प वृक्षारोपण पहल शामिल है। सभी जिलों से मिट्टी लाई गई है ताकि पेड़ों को पोषण मिल सके, जबकि सेना दिवस 2027 की प्रदर्शनी आगामी उत्सवों और सैन्य प्रदर्शनों की रूपरेखा बताती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस (1 नवंबर) पर भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में पौधरोपण अभियान के तहत 'संकल्प वृक्ष' के रूप में अर्जुन का पौधा रोपा। यह कार्यक्रम सेना दिवस-2027 के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

MP Establishment Day 2027 Army Day Preview

'संकल्प वृक्ष' को 'मेरी माटी' अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों के गांवों, कस्बों और शहरों से एकत्रित मिट्टी से सिंचित किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सैन्य इवेंट प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

प्रदर्शनी में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, सामरिक क्षमता और तकनीकी नवाचार को प्रदर्शित किया गया है। इवेंट पवेलियन में सेना दिवस परेड, रण हुंकार, एकीकृत युद्ध प्रदर्शन और सैन्य प्रदर्शनी लगाई गई है, जो 15 जनवरी को होने वाले सेना दिवस की रूपरेखा प्रस्तुत करती है।

"भोपाल की धरती पर सेना दिखाएगी पराक्रम"

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए अत्यंत सौभाग्य और गौरव का विषय है कि 1 नवंबर से 15 जनवरी 2027 के बीच भारतीय सेना अपने अदम्य पराक्रम, पुरुषार्थ और शौर्य का प्रदर्शन भोपाल की धरती पर करेगी। उन्होंने इस आयोजन को लेकर उत्साह जताते हुए प्रदेशवासियों को अग्रिम बधाई दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सैन्य व्यवस्था में कई नवाचार और अभिनव प्रयोग किए हैं, जिनसे परंपरागत सैन्य आयोजनों को भी नई ऊर्जा, नया स्वरूप और नई दिशा मिली है।

अग्निवीर योजना और एनसीसी का जिक्र

डॉ. यादव ने कहा कि अग्निवीर योजना के माध्यम से सेना में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनमें राष्ट्रसेवा का नया संकल्प विकसित करने की पहल भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि एनसीसी के माध्यम से युवाओं को देशभक्ति, सैन्य प्रशिक्षण और अनुशासन के संस्कार दिए जा रहे हैं। एनसीसी में बिताए अनुभव जीवन भर प्रेरणा का स्रोत बने रहते हैं और युवाओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता और अनुशासन के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं।

स्थापना दिवस पर सेना दिवस के आयोजन का संयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1956 में मध्य भारत की विभिन्न रियासतों को मिलाकर मध्यप्रदेश की स्थापना हुई थी। ऐसे में स्थापना दिवस के साथ ही सेना दिवस से जुड़े आयोजनों की शुरुआत होना खुशी को कई गुना बढ़ा देता है।

उन्होंने कहा कि राज्य के 55 जिलों से मिट्टी का एकत्रित होना इस बात का प्रमाण है कि विविध बोलियों और संस्कृतियों के बावजूद हम सब एक हैं। अनेकता में एकता का संदेश देना ही भारतीयों की विशेषता है।

मुख्यमंत्री ने देश की वीरता और शौर्य की गाथा बताने वाले इस आयोजन के लिए रक्षा मंत्रालय सहित सभी आयोजकों का धन्यवाद किया। उन्होंने विभिन्न जिलों से मिट्टी के कलश लाने वाले छात्रों का अभिनंदन करते हुए कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है और राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।

2027 होगा 'युवा वर्ष'

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार भोपाल की धरती पर सेना दिवस के माध्यम से भारतीय सेना के साहस और पराक्रम का भव्य प्रदर्शन होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास यात्रा में महिला, युवा, गरीब और किसान, इन चार वर्गों को विशेष प्राथमिकता दी है। इसी भावना के अनुरूप राज्य सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में हर वर्ष को एक विशेष वर्ग के कल्याण को समर्पित करने का संकल्प लिया है। वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है, जबकि 2027 'युवा वर्ष' होगा।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ष की शुरुआत भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के भव्य प्रदर्शन के साथ होना सौभाग्य की बात है और सेना दिवस का यह आयोजन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी सौगात बनेगा।

सेना और एनसीसी की अनूठी पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना और एनसीसी ने स्थापना दिवस पर अनूठी और सराहनीय पहल की है। प्रदेश के सभी 55 जिलों से मिट्टी एकत्रित कर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, और सभी जिलों की मिट्टी के कलश एकत्रित कर पौधरोपण के दौरान उनमें मिट्टी अर्पित की गई। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश की एकता, अखंडता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बताया तथा सेना के इस प्रयास के लिए बधाई दी।

उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पर शाम को प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्रिपरिषद के सदस्यों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां वे जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोहों में भाग लेंगे। किसान कल्याण वर्ष के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+