Madhya Pradesh Polls: मतदान के दौरान कार्डिएक अरेस्ट से 3 चुनाव अधिकारियों की मौत

Recommended Video

    MP Elections 2018 : Voting के दौरान ड्यूटी कर रहे 3 Poll officers की Death | वनइंडिया हिंदी

    भोपाल। मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर आज एक साथ मतदान हो रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि मध्य प्रदेश में 3 चुनाव अधिकारियों की मौत हो गई है। गुना में एक चुनाव अधिकारी के मरने की खबर है जबकि इंदौर में दो चुनाव अधिकारियों की मौत हो गई है। तीनों चुनाव अधिकारियों की मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया जा रहा है। इसकी जानकारी चुनाव आयोग द्वारा दी गई।

    madhya pradesh elections: 3 Election Commission officials passed away due to cardiac arrest

    मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रु की आर्थिक मदद

    मतदान के दौरान हृदय गति रुकने से हुई तीन चुनाव अधिकारियों की मौत के बाद चुनाव आयोग ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि का ऐलान किया है। बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज 230 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पिछले 15 साल से मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से प्रदेश में कमल खिलाने का दावा कर रहे हैं।

    वहीं, कांग्रेस भी राज्य में अपना वनवास खत्म करने का प्रयास कर रही है। आज सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।मध्य प्रदेश में आज 5 करोड़,4 लाख,95 हजार, 951 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। पूरे प्रदेश में मतदान के लिए 65167 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी हर पोलिंग बूथ पर किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+