मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का शनिवार को निधन हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थे। उनका लंबे समय से भोपाल में कैंसर का इलाज चल रहा था। 61 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहने वाले बनवारी लाल शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।
जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार मुरैना जिले के उनके पैतृक जैलथाप गांव में किया जाएगा। शर्मा की मौत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुख प्रकट किया है।
जौरा-मुरैना से कांग्रेस विधायक श्री बनवारी लाल शर्मा जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाए। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) December 21, 2019
शर्मा ने बीते साल मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार को हराया था। बनवारी लाल शर्मा के निधन के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 114 हो गई है।
झाबुआ उपचुनाव में जीत के बाद 230 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास 115 विधायक हो गए थे। इनमें एक निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल है।
सरकार बोली- जो 1987 से पहले ज्नमे या जिनके माता-पिता का जन्म इससे पहले हुआ वो भारतीय नागरिक