MP Govt: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास का पर्याय है बीजेपी, कांग्रेस को सिर्फ वोट बैंक की चिंता

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दतिया में बीजेपी के विकास और सेवा कार्यों की सराहना की, वहीं कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रति व्यक्ति आय, कानून व्यवस्था में सुधार और चल रही परियोजनाओं का उल्लेख किया, और स्थानीय विकास और यूसीसी (समान नागरिक संहिता) चर्चा के लिए मजबूत समर्थन का वादा किया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में आयोजित उपचुनाव प्रचार अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल कराया और जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और जनसेवा की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति तक सीमित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और विकास के मुद्दे पर जनता के बीच काम कर रही है। सभा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Mohan Yadav talks BJP progress in Datia

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति जमीनी हकीकत से दूर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जमीन का होश नहीं है और वह आसमान खरीदने की बातें करती है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार देशभर में मजबूत हुई है, जबकि कांग्रेस देश के अधिकांश हिस्सों से सिमट चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पुराना राजनीतिक तरीका आज भी नहीं बदला है और पार्टी केवल जनता को भ्रमित करने का प्रयास करती है।

"भाजपा शासन में बदली प्रदेश की तस्वीर"

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लंबे शासनकाल में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय बेहद कम थी, जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल में इसमें कई गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में डकैतों और नक्सलवाद का आतंक था, लेकिन आज कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क, उद्योग और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और यह भाजपा सरकार की विकास नीति का परिणाम है।

दतिया के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा

मुख्यमंत्री ने दतिया के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि जिले के लोग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य भी बताएंगे तो सरकार उन्हें पूरा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश लगातार बढ़ रहा है और हाल ही में 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने महाकाल लोक, गुना-शिवपुरी परियोजनाओं और धार्मिक स्थलों के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार उन सभी स्थानों को विकसित कर रही है, जहां भगवान राम और भगवान कृष्ण के चरण पड़े हैं।

समान नागरिक संहिता पर कांग्रेस को घेरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर भी कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जब देश में एक संविधान, एक राष्ट्रध्वज और एक राष्ट्रगान है तो अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग कानून क्यों होने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस विषय पर चर्चा करने से भी बचती है और समाज को जाति एवं धर्म के आधार पर बांटने की राजनीति करती है।

"भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है"

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है और चुनाव के समय प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का प्रत्याशी होता है। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां टिकट रिश्तेदारों और करीबियों को दिए जाते हैं, जबकि भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर आगे बढ़ती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी राजा-महाराजा की नहीं, बल्कि सामान्य कार्यकर्ताओं और सनातन संस्कृति के मूल्यों पर चलने वाली पार्टी है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से उपचुनाव में पूरी ताकत से जुटने और भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+