MP News: महिला सशक्तिकरण विधेयक पर सियासत तेज, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस की महिला सशक्तिकरण बिल का विरोध करने के लिए आलोचना की, इसे माताओं और बहनों के अधिकारों के लिए हानिकारक बताया और जिम्मेदार राजनीतिक चर्चा का आग्रह किया।

संसद में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विधेयक के पारित न होने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है और उसकी मंशा पर सवाल उठाए हैं।

MP CM slams Congress on women bill

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई है। उन्होंने इसे निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इतने महत्वपूर्ण विधेयक का पारित न होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम देश की माताओं और बहनों के अधिकारों और सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति करना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनता इस पूरे घटनाक्रम को देख रही है और समय आने पर इसका जवाब जरूर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+