दिग्विजय के बाद अब कमलनाथ ने एयर स्ट्राइक पर उठाया सवाल, कहा- फोटो सबके सामने आना चाहिए
भोपाल। मध्यप्रदेश में वायुसेना द्वारा एयर स्ट्राइक करने पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बाद अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं। कमलनाथ ने भी सरकार से एयर स्ट्राइक के सबूत जारी करने को कहा है। कमलनाथ ने कहा- एयर स्ट्राइक को किस रूप में अंजाम दिया गया है उसे जनता के सामने लना चाहिए। कमलनाथ ने ये भी कहा कि वायुसेना अध्यक्ष ने कहा था कि हम टारगेट तय करते हैं और हमारा टारगेट सफल रहा है।

कमल नाथ ने कहा कि कमलनाथ ने कहा- जो एयर स्ट्राइक हुई है, उसको जो रूप दिया गया है। ये जनता को बताना चाहिए, इसके चित्र सामने आने चाहिए। कल वायुसेना चीफ ने कहा है कि हम टारगेट पे जाते हैं, वहां क्या था, क्या नहीं, क्या हुआ उससे मतलब नहीं है उन्हें। आपको बता दें कि सीएम कमलनाथ से पहले दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा था, 'जिस तरह अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के खिलाफ कार्रवाई के सबूत जारी किए थे, उसी तरह हमें भी एयर स्ट्राइक के सबूत जारी करने चाहिए।'
उन्होंने तो पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना करार दिया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी एयर स्ट्राइक के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है।' गौरतलब है कि पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के 13वें दिन भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था।












Click it and Unblock the Notifications