MP News: दीपावली पर किसानों को बड़ा तोहफा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने अन्नदाताओं के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

अक्टूबर 2023 में, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश से प्रभावित किसानों के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय राहत की घोषणा की और कृषि उत्पादकता और रोजगार बढ़ाने के लिए नई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 अक्टूबर को किसानों को बड़ी राहत दी। उन्होंने उज्जैन के तराना में अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों के खातों में 265 करोड़ रुपये की राहत राशि ट्रांसफर की। इसके अलावा उन्होंने 29 लाख बहनों के खातों में गैस सिलेंडर रीफिल के लिए 45 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए। इस अवसर पर प्रदेश के मुखिया ने 31 करोड़ रुपये की लागत के 30 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने घोषणा की, कि तराना से आगर तक एक नई सड़क बनेगी, कायथा में नया कॉलेज बनेगा, मक्सी में टू लेन रोड फॉर लेन होगी। इसके अलावा जो किसान प्राकृतिक फसल उगाएगा, प्राकृतिक खेती करेगा, उसका विशेष पंजीयन होगा। सरकार उसे विशेष अनुदान देगी। तराना और आसपास के युवाओं को रोजगार देने के लिए 8 हजार करोड़ का नया कारखाना स्थापित किया जा रहा है। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. यादव कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जैसे कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी, वैसे छोटे नेता जीतू पटवारी। उन्होंने किसानों से फसलों के साथ दूध उत्पादन-पशुपालन से जुड़ने की अपील भी की।

Major Relief for Farmers in Madhya Pradesh

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार किसान हितैषी, जन कल्याणकारी काम करती जा रही है। प्रदेश सरकार गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी का कल्याण करने के लिए लगातार योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि शिवपुरी-गुना-अशोकनगर में किसानों ने फसल बोई, लेकिन बाढ़ की वजह से वह उगी नहीं। सरकार ने कहा कोई बात नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सरकार इतनी सक्षम है कि जैसे ही बाढ़ का पानी उतरा, वैसे ही किसानों को राहत राशि प्रदान कर दी। यह प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ। ये किसानों के लिए हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि हमारा किसान सूखा-पाला-बाढ़-आंधी-तूफान में खेत में मेहनत करके लोगों की जरूरत पूरा करता है। कभी-कभी परमात्मा परीक्षा भी लेते हैं। कभी बारिश ज्यादा हो जाती है, कभी पीला मोजेक हो जाता है, कभी किसी और वजह से फसल खराब हो जाती है। लेकिन, इसमें घबराने की कोई बात नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने पहली बार पीला मोजेक से खराब हुई फसलों के लिए भी किसानों को राहत राशि दी है। हमारी सरकार सभी की मदद करने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं जब-जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को देखता हूं तो बड़ा आश्चर्य होता है। लेकिन, उसमें पटवारी की कोई गलती नहीं। उनके बड़े नेता राहुल गांधी भी वैसे ही हैं। राहुल को पता नहीं कौन सी मशीन मिली थी, जिसमें आलू डालो तो सोना निकलता था। भगवान जाने कैसे सोना निकलता है। अभी जीतू पटवारी भोपाल में प्रदर्शन करने गए। इस प्रदर्शन में वे सोयाबीन की बात करने गए, तो गेहूं का बोरा ले गए। उन्हें पता ही नहीं कि सोयाबीन क्या होता है, गेहूं क्या होता है। चूंकि, इन लोगों ने कभी खेत में काम तो किया नहीं, बात उनकी समझ में आती नहीं है। किसी ने कहा बोरा भर लो, अरे बोरा तो भर लो, लेकिन ये तो देखो उसमें है क्या। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि अन्न का एक भी दाना अगर सड़क पर गिरा हो तो, सच्चा किसान उस पर पैर नहीं रखेगा। वह भगवान से इसके लिए माफी मांगता है। लेकिन, कांग्रेसी इतनी मोटी चमड़ी के हैं कि इनको फर्क ही नहीं पड़ता है। ये तमाशा बनाते हैं। उन्होंने कहा कि ये दिवाली का समय है, धन-धान्य से परिपूर्ण करने वाली मां लक्ष्मी का त्योहार है। हमारी सरकार ने फैसला किया कि सभी लोगों के कल्याण के लिए एक-एक जिले में जहां-जहां किसानों को परेशानी हुई, वहां-वहां हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 1947 के बाद से कांग्रेस ने लगातार सरकार चलाई। लेकिन, किसान सम्मान निधि भाजपा सरकार ने दी। 6 हजार तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे रहे हैं, 6 हजार राज्य सरकार दे रही है। कांग्रेसी बताएं कि कब उन्होंने किसान सम्मान निधि दी है। कांग्रेस ने किसानों को फूटी कौड़ी नहीं दी। ये हमारी सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व है जो किसानों के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों को भी कांग्रेस ने एक रुपया नहीं दिया। हमारी सरकार ने 1 हजार रुपये योजना शुरू की। उस वक्त भी कांग्रेसी प्रलाप ही करते थे कि बीजेपी कहां से लाएगी, ये पैसे चुनाव तक ही मिलेंगे। आज योजना को दो साल हो रहे हैं। चुनाव के वक्त एक हजार रुपये से योजना शुरू की थी, 2024 में ढाई सौ रुपये दिए और बहनों को 1250 रुपये दिए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को 1250 अलग और 250 अलग दिए। अबकी बार भाईदूज के बाद से बहनों को 1500 रुपये देना शुरू करेंगे। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि बहनों आप कांग्रेस को माफ मत करना। कांग्रेसी कहते हैं कि बहनों को पैसे मत दो, ये उसकी शराब पी जाती हैं। कांग्रेसियों तुम मध्यप्रदेश में रहते हो कि अमेरिका में रहते हो। हमारे यहां तो कभी ऐसा नहीं होता। हम तो सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि मेरी समझ के परे है कि ऐसी बात कोई कैसे निकाल सकता है। इन्हीं वजहों से कांग्रेस की हालत खराब हुई। वह अपने कर्मों की वजह से मरती जा रही है। कांग्रेसी जितना बुरा-भला कहें, कहने दो, बस आप याद रखते जाना फिर जब मौका आए तो इनको 20 साल और सत्ता से बाहर कर देना अब कांग्रेसी सत्ता में नहीं आ सकते

किसानों के लिए नई योजना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब तराना में भी पार्वती-काली सिंध-चंबल का पानी मिलेगा आगर-मालवा का भी समय बदला है कांग्रेस के शासनकाल में खेत सूखे पड़े थे बिजली के तार-खंभे थे लेकिन करंट नहीं था साल 2002 तक बंटाधार की सरकार में हालात खराब थे 1956 में मध्यप्रदेश बना उस वक्त किसानों को डीजल भरवाने लाइन में लगना पड़ता था उन्हें जनरेटर में डीजल डालकर पानी की व्यवस्था करनी होती थी लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की वजह से आज हमारे पास बिजली की कोई कमी नहीं है अब तो हम किसानों के लिए नई योजना लेकर आए हैं अभी 5 हॉर्स पावर के कनेक्शन पर किसानों का बिल साढ़े सात हजार आता है इस बिल में सरकार 51 हजार रुपये देती है हमने इस साढ़े सात हजार रुपये के बिल का हल निकाला अब हम किसानों को सोलर पंप देंगे किसान सोलर पंप की कीमत का दस फीसदी देकर पंप खरीद सकते हैं सोलर पंप से बिजली बिल से छुट्टी किसान खेतों में पानी भी दे छोटा-मोटी काम भी कर ले और जब उसके बाद भी बिजली बच जाए तो सरकार को बेच दे हमारी सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेरी किसानों से अपील है कि वे फसलों को उगाने के साथ-साथ दूध उत्पादन और पशुपालन से भी जुड़ें आप 25 लाख वाला 40 लाख का प्रस्ताव लाएंगे तो उसमें दस लाख सरकार देगी गाय भी आपकी दूध भी आपका होगा गाय के गोबर से खाद का इतंजाम कर किसान जैविक खेती करे जो किसान प्राकृतिक फसल उगाएगा प्राकृतिक खेती करेगा उसका विशेष पंजीयन होगा सरकार उसे विशेष अनुदान देगी

किसानों को लगातार फायदा

उन्होंने कहा कि आज तराना से आगर तक एक नई सड़क को मंजूरी दी गई कायथा में नया कॉलेज बनेगा मक्सी में टू लेन रोड फॉर लेन होगी आज नई आईटीआई का लोकार्पण भी किया गया तराना और आसपास के युवाओं को रोजगार देने के लिए 8 हजार करोड़ का नया कारखाना स्थापित किया जा रहा है इसके पहले चरण में करीब 3 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा आज सच में दिवाली मन रही है आप कांग्रेस वालों से पूछिए कि उन्होंने क्या किया आप इस तरह के उद्योग क्यों नहीं लाए कॉलेज क्यों नहीं खोले वो केवल सरकार बनाओ के चक्कर में ही रहते कांग्रेस की सरकार में 1956 में गेहूं का मूल्य 100 रुपये प्रति क्विंटल था और 2002-03 तक कीमत केवल 400 रुपये बढ़ी यानी 55 साल में केवल 400 रुपये बढ़े उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में आज किसानों को गेहूं का भाव 2600 रुपये क्विंटल मिल रहा है साल 2022-23 में सोयाबीन का दाम 4300 रुपये था 2024-25 में इसका भाव हुआ 4800 रुपये इस बार फिर सोयाबीन के दाम 500 रुपये बढ़ गए अब किसानों को सोयाबीन के दाम 5328 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहे हैं ये कीमत लगातार बढ़ती जाएगी हमारी सरकार भावांतर योजना के माध्यम से किसानों का घाटा पूरा करेगी

काका-काकी का सीएम ने किया अभिनंदन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि माकड़ोन में कॉलेज बन रहा है मैं मंच पर काका शिव पाटीदार और काकी लक्ष्मी पाटीदार का अभिनंदन करता हूं इन्होंने बच्चों के कॉलेज के लिए अपनी जमीन दे दी ऐसे लोगों की वजह से ही विकास के काम हो पाते हैं भगवान राम ने वनवास के 11 साल चित्रकूट में गुजारे हमारी और उत्तर प्रदेश सरकार चित्रकूट के धाम को भी अद्भुत बनाने वाली है हम ओरछा का धाम भी विशेष बना रहे हैं भविष्य में होने वाला सिंहस्थ उज्जैन और प्रदेश की नई गाथा लिखेगा मैं आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई देता हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+