MP News: सीएम डॉ. यादव अचानक पहुंचे पुलिस मुख्यालय, रायसेन एसपी को किया अटैच-टीआई को हटाया, दिए सख्त निर्देश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपराध के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस मुख्यालय के एक आश्चर्यजनक दौरे के दौरान गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 नवंबर की रात सख्त अंदाज में नजर आए। सीएम डॉ. यादव मुख्य सचिव और आला अधिकारियों के साथ अचानक पुलिस हैडक्वार्टर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश में अपराध की स्थिति को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर नाराजगी जाहिर की। सीएम डॉ. यादव ने रायसेन में हुए अपराध को लेकर सख्ती दिखाते हुए रायसेन एसपी को मुख्यालय में अटैच कर दिया। इसके साथ-साथ उन्होंने मिसरोद थाना प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए।

अपराधी को किसी कीमत पर न छोड़ा जाए इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जनता और सुशासन की सरकार है। इसलिए अपराध रोकने के लिए पुलिस सड़कों पर उतरे। किसी भी अपराधी को छोड़ा न जाए। घटना होने पर अपराधी पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की ढिलाई किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाना और आला अधिकारियों के साथ रात करीब 8:15 बजे पुलिस हैडक्वार्टर पहुंचे। यहां उन्होंने एडीजी इंटेलिजेंस, भोपाल पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने रायसेन वाले मामले में गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। इतना ही नहीं, वे मंडीदीप में हुए चक्काजाम को लेकर पुलिस की ढीली कार्रवाई पर भी नाराज हुए। उन्होंने राजधानी भोपाल में हुई वारदातों को लेकर पुलिस कमिश्नर से सवाल-जवाब किए। इस दौरान उन्होंने सभी वारदातों की विस्तृत जानकारी ली।
बता दें, बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन एसपी को पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया। उन्होंने मिसरोद थाना प्रभारी को भी हटाने के निर्देश दिए। प्रदेश के मुखिया ने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस पेट्रोलिंग पर विशेष ध्यान दे। थानों में बैठने की जगह जवान सड़कों पर लगातार गश्त करें। प्रदेश में अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस की ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की सुरक्षा में अलग कोई पुलिस अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर, बैठक के बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर ने दो थाना प्रभारियों को हटा दिया। उन्होंने टीला जमालपुरा थाना के कार्यवाहक निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह और मिसरोद थाना के निरीक्षक संदीप पवार पर कार्रवाई की।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान











Click it and Unblock the Notifications