MP News: विदिशा को मिली बड़ी सौगात: एमपी में बनने जा रहा नया वॉटर पार्क और सेंचुरी, सीएम डॉ. मोहन का बड़ा एलान

डॉ. मोहन यादव ने कागपुर में 39.80 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें सामुदायिक भवन और एक नया बाजार शामिल है, जिसका उद्देश्य स्थानीय बुनियादी ढांचे और किसानों के कल्याण को बढ़ाना है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 नवंबर को विदिशा जिले की ग्राम पंचायत कागपुर में 39.80 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस राशि में 34.05 करोड़ रुपये की लागत के 135 नए सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन, कागपुर-विदिशा-अशोकनगर मार्ग का भूमिपूजन और आदर्श ग्राम पंचायत कागपुर में 5.75 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए हाट बाजार के विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विविध योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कागपुर में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के माध्यम से वॉटर पार्क और सेंचुरी बनाने की घोषणा की।

Development Projects Launched in Kaghpur by CM

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार गरीब-किसान-बहनों-युवाओं के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश की समृद्धि के लिए गांवों को विकास और स्वावलंबन से जोड़ा जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए गो-पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने किसान हितैषी कई निर्णय लिए हैं। किसानों को भावांतर योजना की राशि दी जा चुकी है। हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के हर गांव-खेत को पानी मिले। राज्य में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बड़े पैमाने पर जल स्रोतों का संरक्षण किया गया। हर ग्राम पंचायत में एक आदर्श वृंदावन ग्राम विकसित करने के लिए सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्मशाबाद का कागपुर श्रेष्ठतम ग्राम का एक आदर्श उदाहरण है। सर्व सुविधा युक्त इस गांव को नए हाट बाजार की सौगात मिली है, जिसमें 128 दुकानें तैयार की गई हैं। यह बाजार आसपास की बड़ी आबादी के लिए हाट बाजार का प्रमुख केंद्र है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के साथ हर महीने रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से कई बहनों की जिंदगी बदली है। किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से हर साल तीन किश्तों में 12 हजार रुपए राशि मिल रही है। राज्य सरकार किसानों को भावान्तर योजना के माध्यम से फसलों का उचित दाम दे रही है। पूर्व की सरकारों के कार्यकाल के दौरान पूरा प्रदेश बिजली संकट और बदहाल सड़कों से जूझता था, लेकिन हमारी सरकारों में प्रदेश में विकास को गति मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मानवीय संवेदनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राहवीर योजना की शुरुआत की है। इससे सड़क हादसों के घायलों को त्वरित रूप से सहायता मिल रही है। प्रदेश में एयर एंबुलेंस भी संचालित की जा रही हैं। साथ ही सामाजिक सरोकार की भावना अनुरूप प्रत्येक पंचायत में शांति धामों का निर्माण कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सनातन संस्कृति के गौरव और उनकी विरासतों का संरक्षण भी कर रही है। भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित सभी लीला स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के धामों को विकसित करने के साथ-साथ गीता जयंती भी धूमधाम से मनाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+